नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज! MP में लॉजिस्टिक्स हब से मिलेंगे नए जॉब

Published : Sep 08, 2026, 03:22 PM IST
mp jobs

सार

CM मोहन यादव ने दुबई में DP World से MP में लॉजिस्टिक्स विस्तार पर चर्चा की। पोवारखेड़ा हब को गेटवे बनाने, सप्लाई चेन मजबूत करने और GIS-2027 में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

भोपाल/दुबई, 8 सितंबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित AIM Congress-2026 (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन DP World के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रिजवान सूमार से मुलाकात की। बैठक में मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

पोवारखेड़ा हब को बनाया जाएगा प्रमुख लॉजिस्टिक्स गेटवे

बैठक में पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। इसके संचालन और विस्तार के साथ औद्योगिक और कृषि क्लस्टरों को मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा मध्यप्रदेश के निर्यातकों को प्रमुख बंदरगाहों और वैश्विक व्यापार गलियारों से सीधे जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार हुआ। रेल आधारित माल ढुलाई को बढ़ावा देकर लॉजिस्टिक्स लागत और परिवहन समय कम करने की दिशा में काम करने पर चर्चा की गई।

किसानों और MSME को मिलेगा फायदा

प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स नेटवर्क से किसानों, FPO, MSME और उद्योगों को कार्गो समेकन, मूल्य संवर्धन और निर्यात सहायता जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। बैठक में प्रदेश में ICD (Inland Container Depot) व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

80 देशों में कारोबार करती है DP World

DP World के CEO रिजवान सूमार ने कंपनी के वैश्विक कारोबार की जानकारी साझा की। कंपनी पोर्ट और टर्मिनल के साथ-साथ कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक्स, फ्रेट फॉरवर्डिंग, समुद्री सेवाओं और आर्थिक क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी भारत समेत करीब 80 देशों में कारोबार कर रही है।

नई उद्योग नीतियों से निवेशकों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नई उद्योग नीतियां लागू की गई हैं, जिससे निवेशकों को बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कनेक्टिविटी देश के विभिन्न हिस्सों और प्रमुख पोर्ट से बेहतर हुई है। नए एयरपोर्ट के निर्माण से राज्य में परिवहन और कनेक्टिविटी को और मजबूती मिली है।

GIS-2027 के लिए DP World को न्योता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिजवान सूमार को मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली Global Investors Summit (GIS)-2027 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। बैठक में मध्यप्रदेश में DP World के मौजूदा संचालन के विस्तार और उससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

GIS 2027: सीएम मोहन यादव ने Crescent CEO को दिया न्योता, MP में निवेश पर हुई बड़ी चर्चा
MP Investment: मोहन यादव की राणा होल्डिंग्स से बड़ी डील! MP में 10 साल के निवेश का प्लान तैयार