बेटी-दामाद संग बुर्का पहन करती थीं चोरी, 1000 किमी पीछा कर दबोचा!

Published : Feb 10, 2025, 11:15 AM ISTUpdated : Feb 11, 2025, 11:12 AM IST
Burqa drugged woman thief

सार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में सेंधवा पुलिस ने कई राज्यों में ज्वेलरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। जिसमें एक महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ मिलकर चोरी करती थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया गया। जानें पूरी खबर।

MP Crime: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा नगर पुलिस ने एक बड़े ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला, उसकी बेटी और दामाद को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों में सोने के आभूषणों की चोरी में संलिप्त था।

कैसे हुआ खुलासा?

सेंधवा एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि 13 जनवरी को दो बुर्काधारी महिलाओं ने ज्वैलर आशीष सोनी की दुकान से करीब 1.65 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। ज्वेलर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

सेंधवा में CCTV फुटेज से मिला पुलिस को सुराग

सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पुलिस को इस गिरोह की गतिविधियों का पता चला। टीम ने 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात में करीब 1,000 किलोमीटर तक पीछा किया।

सेंधवा पुलिस ने बताया, कैसे देते थे वारदात को अंजाम?

SDOP वाघमारे ने बताया कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाली बड़ी ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाता था। वे कार से पहुंचते और दुकान के मालिक से महंगे आभूषण दिखाने को कहते। इसी दौरान बुर्का पहनी महिलाएं मौका देखकर आभूषण चोरी कर अपने बुर्के के अंदर छिपा लेती थीं।

 

ये भी पढ़ें… Mandsaur News: प्रेमजाल में फंसा किसान से लूट, 5 गिरफ्तार, जानें कैसे रची साजिश?

 

सेंधवा पुलिस ने कहां से पकड़े आरोपी?

सेंधवा थाना प्रभारी बीएस बिसेन के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड मकसूद था, जिसे धुले (महाराष्ट्र) क्राइम ब्रांच की मदद से गुजरात के बारडोली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जबकि रजिया बी और उसकी बेटी नाजिया को महाराष्ट्र के जलगांव से पकड़ा गया।

 मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी दर्ज हैं केस

गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज थे—

  1. रजिया बी: महाराष्ट्र के नागपुर और चंद्रपुर तथा गुजरात के वापी में 7 केस दर्ज।
  2. मकसूद: गुजरात के वापी, सूरत, कडोदरा और महाराष्ट्र के नागपुर, चंद्रपुर में 5 मामले दर्ज।
  3. नाजिया: गुजरात के वापी में अपराध दर्ज।

बड़वानी डिस्ट्रिक कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़ें…Khargone Crime: अंधविश्वास में बहा खून, भाई ने की भाई की हत्या, जानें पूरा सच

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

International Renewable Energy Conference: मध्यप्रदेश बना ग्रीन एनर्जी हब, अब 24x7 हरित ऊर्जा पर फोकस
कार की EMI से छुटकारा पाने के लिए रची गई हत्या? भिंड केस में पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया