
नर्मदापुरम में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अधिकारियों को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया, पिछले 20 सालों से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता से बाहर है। बीच में कुछ समय मिला लेकिन सरकार चला नही पाएं और अब भी जिस तरीके से कर्मचारी और अधिकारियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने जो भाषा नर्मदापुरम में बोली वह समूचे कर्मचारियों और अधिकारियों का अपमान है, इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसी के भी द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों का अपमान उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा और शिद्दत से कार्य कर रहे हैं। सरकार सभी वर्गों की बेहतरी के लिए सभी को साथ लेकर चल रही है।
डॉ यादव ने कहा राज्य सरकार सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार के लिए उनकी निष्ठा और व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। वह बेखौफ होकर, जनता की बेहतरी के लिए काम करें। राज्य सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी प्रकार से ठोस काम करती रहेगी।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।