MP News: उज्जैन जय गुरुदेव आश्रम पहुंचे सीएम मोहन यादव, गुरुदेव उमाकांत महाराज से लिया आशीर्वाद

Published : May 15, 2026, 10:33 AM IST
mohan yadav at ujjain jai gurudev ashram

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के जय गुरुदेव आश्रम पहुंचे और गुरुदेव उमाकांत महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने सनातन धर्म, जनसेवा, गौशाला संरक्षण और धार्मिक नगरों में शराबबंदी को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुदेव उमाकांत महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुदेव के अमृत प्रवचन का श्रवण भी किया।

गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिया आशीर्वाद

गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे कई वर्षों से लगातार आश्रम आते रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी व्यस्त समय में उनका भक्ति भाव से आश्रम पहुंचना सराहनीय है। गुरुदेव ने कहा कि पहले वे उन्हें “मोहन प्यारे” कहकर बुलाते थे और आज वे अपने कार्यों से जनता के भी प्यारे बन गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को सत्य, सनातन और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा करते रहने का आशीर्वाद दिया।

CM मोहन यादव बोले- 'गुरुवर के दर्शन से ईश्वर का अनुभव होता है'

गुरुदेव के निर्देश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा गुरुदेव का उज्जैन आगमन सभी के लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवर के दर्शन करने पर ऐसा अनुभव होता है मानो स्वयं ईश्वर के दर्शन हो गए हों। उन्होंने कहा कि जय गुरुदेव आश्रम परमात्मा का घर है और गुरुदेव का आशीर्वाद जीवन में सत्य और अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देता है। गुरुवर के मार्गदर्शन से जीवन जीने की सही दिशा प्राप्त होती है।

सनातन धर्म और सेवा भाव पर मुख्यमंत्री का जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद सभी को हमेशा मिलता रहे और सभी आनंद के साथ जीवन बिताएं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में 84 लाख योनियों के बाद मानव जीवन प्राप्त होता है और इस जीवन को सही तरीके से जीने का मार्ग संतों और गुरुओं से मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु जय गुरुदेव आश्रम के माध्यम से भक्ति मार्ग से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से ही वे प्रदेश की जनता की समर्पित भाव से सेवा कर पा रहे हैं।

गौशाला संरक्षण और शराबबंदी पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुरुदेव की कृपा से प्रदेश में गौशालाओं के निर्माण और संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उज्जैन सहित कई धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, दतिया, पीतांबरा पीठ, सलकनपुर, ओरछा और चित्रकूट सहित प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इसे गुरुदेव की प्रेरणा और आशीर्वाद का परिणाम बताया।

सिंहस्थ 2028 तक उज्जैन को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 तक उज्जैन को मेट्रो सिटी के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन अब केवल धार्मिक नगरी नहीं बल्कि उत्सवों की नगरी भी बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुदेव की प्रेरणा से प्रदेश के हर जिले में गीता भवन बनाए जा रहे हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का अध्ययन और आध्यात्मिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही गोपालन को बढ़ावा देने और गोपालक परिवारों को आर्थिक सहायता देने का कार्य भी सरकार कर रही है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! पुलिस विभाग में 9,662 नई भर्तियों को हरी झंडी
Mohan Yadav in Alirajpur: खराब मौसम भी नहीं रोक सका CM मोहन यादव को, आजाद जयंती पर निभाया संकल्प