MP News: CM मोहन यादव ने कहा- ‘सच्चा वादा पक्का काम’ से बढ़ रहा मध्यप्रदेश

Published : May 07, 2026, 10:17 AM IST
mohan yadav on good governance

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सुशासन और जनकल्याण के जरिए नई पहचान बना रहा है। सरकार पर्यटन, रोजगार और विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंसान की नीयत जैसी होती है, उसे वैसी ही सफलता और बरकत मिलती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज सुशासन और लोक कल्याण के कारण पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। लोगों के हित में काम करने की सच्ची भावना रखने वालों की ईश्वर भी मदद करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता, मेहनत, समर्पण और नए नवाचारों के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। आज प्रदेश के हर क्षेत्र में सुशासन का माहौल दिखाई दे रहा है।

‘विरासत से विकास’ की सोच के साथ आगे बढ़ रही सरकार

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने ‘विरासत से विकास’ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनहित में कई नए प्रयास किए हैं। प्रदेश की प्रगति और जनता की खुशहाली के लिए लगातार नई योजनाएं और विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की सेवा और कल्याण में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए विधायकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।

‘सच्चा वादा-पक्का काम’ सरकार का मूल मंत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सच्चा वादा-पक्का काम” उनकी सरकार का मूल मंत्र है। राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन बढ़ने से रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे और इसका सीधा फायदा प्रदेश के लोगों को मिलेगा। साथ ही सरकार आयोग, निगम, मंडलों और विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों की प्रक्रिया भी लगातार आगे बढ़ा रही है। योग्य और श्रेष्ठ लोगों को जनकल्याण के कार्यों में जिम्मेदारी दी जाएगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, बोर्ड और विकास प्राधिकरणों के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया और उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी मौजूद रहे।

कई जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

समारोह में मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष रामनिवास रावत, मध्यप्रदेश राज्य सहरिया विकास प्राधिकरण की नवनियुक्त अध्यक्षा गुड्डीबाई आदिवासी, मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव और उपाध्यक्ष संजीव कांकर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इसके अलावा रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकाणी और प्रवीण सोनी तथा मध्यप्रदेश राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट ने भी मुख्यमंत्री को जनकल्याण की जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Board Exam 2026: 7 मई से शुरू दूसरी परीक्षा, CM डॉ. मोहन यादव बोले, ‘सपने कभी रुकते नहीं’
MP News: बुरहानपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, उद्योगपतियों के लिए नई घोषणा, कपास ड्यूटी फ्री पर सरकार का बड़ा कदम