MP News: शहडोल को 342 करोड़ की सौगात, CM मोहन यादव करेंगे 69 विकास कार्यों का भूमिपूजन

Published : Nov 16, 2026, 09:14 AM IST
mohan yadav shahdol Beohari

सार

CM मोहन यादव 16 नवंबर को ब्यौहारी में शहडोल को 342.61 करोड़ के 69 विकास कार्यों की सौगात देंगे। दो विद्युत उपकेंद्रों का भी भूमि-पूजन होगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत 16 नवंबर को ब्यौहारी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह शहडोल जिले को 342.61 करोड़ रुपये के 69 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 341.67 करोड़ रुपये की लागत वाले 67 कार्यों का भूमि-पूजन और 94 लाख रुपये के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं से जिले में बिजली आपूर्ति, शिक्षा, ग्रामीण आजीविका और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। खास बात यह है कि विकास कार्यों में ऊर्जा विभाग के दो बड़े विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण भी शामिल है, जिन पर 291 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

CM मोहन यादव करेंगे 291 करोड़ के दो विद्युत उपकेंद्रों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले भूमि-पूजन कार्यों में ऊर्जा विभाग की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इनके तहत जयसिंह नगर और पपौंध में नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। जयसिंह नगर में 109.26 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा, जबकि पपौंध में इसके लिए 182.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं पर कुल 291.51 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विद्युत बुनियादी ढांचे का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

छात्रावासों और स्कूलों में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय

जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 35.66 करोड़ रुपये की लागत से 61 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा। इन कार्यों का सीधा लाभ जिले के आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। परियोजनाओं में छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय और स्नानगृह का निर्माण शामिल है। इसके अलावा स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय कक्ष और बाउंड्रीवॉल बनाए जाएंगे। छात्रावासों में जरूरी सुविधाएं बढ़ने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

बाणसागर कॉलेज और ग्रामीण आजीविका के लिए भी होंगे विकास कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय महाविद्यालय बाणसागर के निर्माण और विकास कार्यों का भी भूमि-पूजन करेंगे। इस परियोजना पर 13.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही वन विभाग के 80 लाख रुपये की लागत वाले दो विकास कार्यों और 61 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रूरल मार्ट का भी भूमि-पूजन होगा। रूरल मार्ट के निर्माण से ग्रामीण आजीविका और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में मदद मिलेगी।

छात्रावास और बहुउद्देशीय भवन का करेंगे लोकार्पण

ब्यौहारी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दो पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें बुढ़वा छात्रावास में 34 लाख रुपये की लागत से बनाए गए तीन अतिरिक्त कक्ष शामिल हैं। इसके अलावा नगपुरा के डोंगरीटोला में 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा। इन दोनों कार्यों पर कुल 94 लाख रुपये खर्च हुए हैं। जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विकास परियोजनाओं की सौगात से शहडोल जिले में शिक्षा, बिजली, ग्रामीण आजीविका और बुनियादी सुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhath Puja 2026: भोपाल के प्रेमपुरा घाट पहुंचे CM मोहन यादव, सूर्यदेव को दिया अर्घ्य-प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
Tribal Pride Day: 3 लाख रोजगार-500 सड़कों निर्माण, बिरसा मुंडा जयंती पर आलीराजपुर से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश