राजवाड़ा में कैबिनेट: अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर ऐतिहासिक बैठक

Published : May 20, 2025, 04:45 PM IST
MP cabinet meeting in INdore Rajwada

सार

इंदौर के राजवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक हुई। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की मंगलवार को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पैलेस में विशेष बैठक हुई। यह कैबिनेट मीटिंग देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गयी। इस खास बैठक के लिए राजवाड़ा को पारंपरिक और आधुनिक अंदाज़ में सुसज्जित किया गया। यह पहली बार है जब प्रदेश की मंत्रि-परिषद ने इस ऐतिहासिक धरोहर स्थल पर एकत्र होकर जनकल्याण से संबंधित अहम नीतियों पर विचार-विमर्श किया, जो इस बैठक को और खास बनाता है। कैबिनेट मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ देवी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी को कृतज्ञतापूर्ण नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा स्थित उद्यान में नारी शक्ति की प्रतीक, जनकल्याण और सुशासन की आदर्श पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

 

 

सुशासन, स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्म जयंती को चिर-स्थायी बनाने के उद्देश्य से आज इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर राजवाड़ा में आयोजित कैबिनेट की बैठक 'वंदे मातरम्' गायन के साथ प्रारम्भ हुई।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर स्थित ऐतिहासिक लालबाग पैलेस पहुंचकर होलकर राजवंश के संस्थापक, महान योद्धा और कुशल प्रशासक सूबेदार मल्हारराव होलकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। CM यादव ने लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार और उद्यान पुनर्विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा- लालबाग पैलेस हमारी समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। इस धरोहर का संरक्षण, आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से जुड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और इंदौर की गौरवगाथा को विश्वपटल पर स्थापित करने की दिशा में सार्थक कदम सिद्ध होगा।

 

 

 

 

CM डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज पहुँचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा- युवाओं की ऊर्जा, जिज्ञासा और लक्ष्य प्राप्ति हेतु उनकी प्रतिबद्धता उनके उज्ज्वल भविष्य ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश और देश के विकास में उनके योगदान को प्रतिबिंबित करता है। आप सभी अपने सर्वोच्च लक्ष्य को प्राप्त करें, मेरी शुभकामनाएं हैं।

 

 

प्रकृति से प्रेम ही विकास की असली पहचान- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित चिड़ियाघर में किंग कोबरा को बाड़े में छोड़ने के साथ ही पक्षियों को दाना खिलाया और भीषण गर्मी में वन्य प्राणियों की देखभाल हेतु किए जा रहे प्रबंधों का अवलोकन किया।

 

 

कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी चोट: बालाघाट में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया सरेंडर
CM डॉ. मोहन यादव ने किसे QR कोड से दिए 11 हजार रुपए, साथ ही की भावुक अपील