CM डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Published : Nov 01, 2024, 04:41 PM IST
Mohan-Yadav-wished-state-people-on-Diwali-2024

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी से प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपों का यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजाले का संचार करे। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री महाकाल से सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियों के संचार के साथ-साथ सुखद जीवन की कामना की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से परिपूर्ण इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! पुलिस विभाग में 9,662 नई भर्तियों को हरी झंडी
Mohan Yadav in Alirajpur: खराब मौसम भी नहीं रोक सका CM मोहन यादव को, आजाद जयंती पर निभाया संकल्प