जड़ी बूटी लेकर जंगल से लौट रहे थे 31 लोग...अचानक आ गई भैंस..और चली गई 4 की जान

Published : Dec 15, 2024, 04:53 PM IST
gwalior accident

सार

ग्वालियर, मध्य प्रदेश में एक भैंस को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का ग्वालियर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। शनिवार देर रात घाटीगांव के जाखोदा क्षेत्र में एक भैंस को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। 

कैसे और कहां हुआ हादसा? 

घाटीगांव थाने के प्रभारी जीवनलाल माहौर ने बताया कि सहरिया आदिवासी समुदाय के 31 लोग जड़ी-बूटी इकट्ठा करने के लिए पाई खो गांव के जंगल गए थे। वापस लौटते समय तिलावली चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सड़क पर आई भैंस को बचाने की कोशिश की।  उसी दौरान वह ट्रैक्टर ट्राली पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण ट्रॉली पलट गई।

मृतकों और घायलों की पहचान

ट्राली पलटने से वहां चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोग दौड़े। ट्राली में फंसे लोगों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक में इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी थी। जिनमें फूलवती (45), रामदास (46), अरुण (14), और कस्तूरी बाई (65) शामिल हैं। 15 अन्य लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद का माहौल

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मृत परिवारों में कोहराम मचा है। घायलों में 4 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की लापरवाही की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि लाशों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। 

 

ये भी पढ़ें…

"हमसे कहां गलती हुई?" जालसाज का मैसेज वायरल, भोपाल के युवक ने रची नई मिसाल

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते