
MP Stamp Duty Hike 2025: क्या आपने हाल ही में शपथ पत्र, रेंट एग्रीमेंट या प्रॉपर्टी एग्रीमेंट की योजना बनाई है? तो अब सावधान हो जाइए! मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय स्टाम्प मध्यप्रदेश संशोधन विधेयक-2025 पारित कर दिया है, जिससे दस्तावेज़ों पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क में 500% तक की बढ़ोतरी की गई है।
पहले जहाँ सिर्फ 50 रुपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र बन जाता था, अब उसके लिए 200 रुपए का स्टाम्प अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा, टाइपिंग, नोटरी और डॉक्युमेंटेशन में कुल मिलाकर आम नागरिक को 500 रुपए तक चुकाने होंगे।
पहले प्रॉपर्टी एग्रीमेंट 1000 रुपए में बन जाता था, अब सरकार ने इसे 5000 रुपए तक कर दिया है। इसी तरह, रेंट एग्रीमेंट पर 500 की जगह अब 1000 रुपए देने होंगे। इससे किरायेदार, छोटे निवेशक और मिडिल क्लास पर सीधा आर्थिक असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें… MP: चाचा-भतीजी का शादी के 20 दिन बाद अपहरण! CCTV में कैद हुई हरदा की घटना
| सेवा | पहले का शुल्क | नया शुल्क |
| शपथ पत्र | ₹50 | ₹200 |
| रेंट एग्रीमेंट | ₹500 | ₹1000 |
| प्रॉपर्टी एग्रीमेंट | ₹1000 | ₹5000 |
| शस्त्र लाइसेंस | ₹5000 | ₹10,000 |
मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में 8 विधेयकों को मंजूरी दी गई, जिनमें स्टाम्प शुल्क से लेकर जीएसटी, मोटर कर और रजिस्ट्री संशोधन तक शामिल थे। कांग्रेस ने इन विधेयकों का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया।
अब वाहन में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर ₹1000 प्रति सीट, और लोडिंग वाहन में प्रति टन ₹1000 जुर्माना लगेगा। पुराने बकाया टैक्स पर 4 गुना तक पेनाल्टी भी वसूली जाएगी।
यह भी पढ़ें… Gwalior News: भाई की हत्या का मास्टरमाइंड निकला ASI, इंस्टा से फंसाया-अब विदेश में छिपा कातिल! जाने क्या है वजह?
विधानसभा अध्यक्ष ने संकेत दिया है कि एक कमेटी विधायक वेतन और भत्तों को लेकर प्रस्ताव बनाएगी और बजट में निर्णय लिया जाएगा।
डोमेस्टिक टैरिफ एरिया और SEZ के बीच सप्लाई पर GST नहीं लगेगा। रजिस्ट्री में अब विधवा भाभी और उनके बच्चों को भी परिवार की परिभाषा में शामिल किया गया है, जिससे अब वे 0.5% की रियायती स्टाम्प ड्यूटी में संपत्ति रजिस्ट्री करा सकेंगे।
स्टाम्प शुल्क में अचानक 500% तक की वृद्धि का असर:
MP Stamp Duty Amendment 2025 ने सरकारी डॉक्युमेंटेशन को आम आदमी के लिए महंगा और जटिल बना दिया है। आगे देखना होगा कि ये बदलाव वास्तव में राजस्व बढ़ाते हैं या आम जनता के विरोध का कारण बनते हैं।
यह भी पढ़ें… चने बेचने वाले का बेटा कैसे बना चमत्कारी संत? ‘सीहोर वाले बाबा’ का वो सच, जो कभी किसी ने नहीं बताया
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।