MP Tech Growth Conclave 3.0: टेक सेक्टर में MP की बड़ी छलांग, 40 हजार करोड़ निवेश की तैयारी

Published : Jul 13, 2026, 01:00 PM IST
MP Tech Growth Conclave 3 bhopal cm mohan yadav announcements

सार

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में सीएम मोहन यादव ने आईटी पार्क, सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश से जुड़े कई बड़े ऐलान किए।

भोपाल। तकनीकी विकास के लिहाज से 13 जुलाई का दिन मध्यप्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित होटल ताज लेक फ्रंट में आयोजित 'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 : जीसीसी, डाटा सेंटर एवं सेमीकंडक्टर' का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य में जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के विकास पर आधारित एक लघु फिल्म के प्रदर्शन से हुई।

इस दौरान CM मोहन यादव ने 20 नई औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण किया। साथ ही गूगल प्ले के इंडिया लीड और MPSEDC के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिसे प्रदेश के डिजिटल इकोसिस्टम के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

MP Tech Growth Conclave: पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली भारत की पहचान- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह दौर अब बीत चुका है जब देश की संभावनाओं पर सवाल उठाए जाते थे। आज भारत अपनी क्षमता, प्रतिभा और बुद्धिमत्ता के दम पर दुनिया के सामने नई मिसाल पेश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अब समय अतीत को कोसने का नहीं बल्कि भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों में भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है और वैश्विक स्तर पर उसकी अलग पहचान बनी है।

Madhya Pradesh Investment: कृषि से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी हब बनने की ओर एमपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी मध्यप्रदेश की पहचान केवल कृषि, खनिज और वन संपदा तक सीमित थी, लेकिन अब राज्य रक्षा उत्पादन, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और भविष्य की उभरती इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव अब अपने तीसरे संस्करण तक पहुंच चुका है। पिछले दो आयोजनों के दौरान राज्य को करीब 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, 22 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण हुआ और चार नई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के बाद से अब तक टेक सेक्टर में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है, जो प्रदेश की तेज कार्यशैली और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

Foreign Investment in MP: कई देशों की कंपनियों ने बढ़ाया निवेश

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्पेन, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, जापान और दक्षिण कोरिया की कई बड़ी कंपनियां प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के माध्यम से अब तक 28,200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि स्पेन की बार्सिलोना स्थित सबमर ग्रुप ने भी प्रदेश में एक गीगाबाइट क्षमता वाले डाटा सेंटर की स्थापना के लिए अपने निवेश संकल्प को दोहराया है। राज्य सरकार एआई, डाटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और अन्य हाईटेक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश डीप टेक पार्क, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

MP Investment News: 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश की तैयारी

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद प्रदेश में लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर काम शुरू हो चुका है। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 उसी औद्योगिक विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने बताया कि डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में अब तक 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर आ चुका है। वहीं इस कॉन्क्लेव के दौरान देश-विदेश की बड़ी टेक कंपनियां 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Data Center और AI Technology को मिलेगा नया विस्तार

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव एम. सेल्वेंद्रन ने कहा कि इस कॉन्क्लेव में जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर सेक्टर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा। जरूरत के अनुसार नीतियों में भी बदलाव किए जाएंगे ताकि निवेशकों को बेहतर माहौल मिल सके।

सबमर बार्सिलोना के सीईओ पैट्रिक स्मिथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में उनका निवेश भारत के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के सहयोग से कंपनी का विश्वास और मजबूत हुआ है। इस निवेश से डाटा सेंटर और एआई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विकास होगा तथा रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Semiconductor Industry: मध्यप्रदेश से दुनियाभर में होगी सप्लाई

सिद्धार्थ रेड्डी ने कहा कि पहले कॉन्क्लेव में डाटा सेंटर, दूसरे में सेमीकंडक्टर नीति और तीसरे संस्करण में जीसीसी, डाटा सेंटर तथा सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया गया है। पारस सेमीकंडक्टर के सीईओ संतोष कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में सेमीकंडक्टर अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुका है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी कंपनी मध्यप्रदेश में 6000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी केवल निवेश तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि प्रदेश में मजबूत डिजिटल इंडस्ट्री इकोसिस्टम तैयार करने में भी सहयोग करेगी। यहां निर्मित सेमीकंडक्टर दुनिया के कई देशों में निर्यात किए जाएंगे। शिवानंद कोटेश्वर ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में टेक इंडस्ट्री के विस्तार के लिए मध्यप्रदेश सबसे उपयुक्त राज्यों में से एक है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में कुशल मानव संसाधन उपलब्ध है।

CM Mohan Yadav Announcement: आईटी पार्क और सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

  • इंदौर आईटी कॉरिडोर में 3 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में आधुनिक आईटी पार्क विकसित किया जाएगा, जिससे जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर कंपनियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
  • सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी, जो कौशल विकास और उद्योग क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा।
  • भोपाल में 4 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में नया अत्याधुनिक आईटी पार्क बनाया जाएगा।
  • सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्री पार्क में 5 एकड़ क्षेत्र में प्लग एंड प्ले सुविधा विकसित की जाएगी, जिससे नई टेक कंपनियों को तेजी से संचालन शुरू करने में मदद मिलेगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

15 जुलाई 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में झमाझम बारिश, जानें आपके शहर का हाल
MP Cabinet Meeting: UCC, निवेश और युवा वर्ष... CM मोहन यादव ने बताए कई बड़े एजेंडे