शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, MP में ऑफलाइन होगी TET परीक्षा

Published : Sep 05, 2026, 02:22 PM IST
MP TET 2026

सार

शिक्षक दिवस पर म.प्र. के CM ने TET परीक्षा ऑफलाइन कराने की घोषणा की। राज्यपाल व CM ने 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षा को रोजगार से जोड़ने और विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया गया।

भोपाल। शिक्षक दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर होने वाली TET परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार शिक्षकों के हित और प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

33 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

भोपाल की आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

'कक्षाओं में बनती है देश की किस्मत'

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का नक्शा कागज पर बनता है, लेकिन देश की किस्मत शिक्षक कक्षाओं में बनाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

शिक्षा को रोजगार और वैश्विक जरूरतों से जोड़ने पर जोर

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आज शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। इसे वैश्विक जरूरतों और रोजगार के अवसरों के अनुरूप विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में प्रदेश के शिक्षक अहम योगदान देंगे। समारोह में शिवलाल दांगी, धन्नालाल बिसेन, राकेश कुमार गुप्ता, शिखा शर्मा समेत प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bhopal Dussehra 2026: सलैया विजयदशमी उत्सव में रामराज, PM मोदी और कृष्ण धाम पर बोले CM मोहन यादव
Bhopal News: रावण दहन में शामिल हुए CM मोहन यादव, सनातन संस्कृति पर दिया बड़ा संदेश