Published : Apr 27, 2023, 08:32 AM ISTUpdated : Apr 27, 2023, 08:34 AM IST
मध्य प्रदेश के धार में दिनदहाड़े एक लड़की के सिर में गोली मारकर हत्या करके भागे वन साइड लवर को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया। आरोपी दीपक राठौर ने एकतरफा प्यार में 22 साल की लड़की पर 2-3 फायर किए थे। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी।
धार. मध्य प्रदेश के धार में दिनदहाड़े एक लड़की के सिर में गोली मारकर हत्या करके भागे वन साइड लवर को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया। आरोपी दीपक राठौर ने एकतरफा प्यार में 22 साल की लड़की पर 2-3 फायर किए थे। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी। लड़की ने पहले से ही आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। उसी केस में पेशी के लिए वो 26 अप्रैल को कोर्ट के लिए निकली थी। इस बीच प्रशासन ने आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चला दिया।
28
आरोपी दीपक का पकड़ने पुलिस ने 4 टीमें बनाई थीं। उसकी लोकेशन मांडू रोड मिली थी। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपी को रोका, लेकिन उसने अपनी बाइक तेज दौड़ा दी। पुलिस एनकाउंटर में उसे गोली लगी है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम को CSP देवेंद्र धुर्वे खुद कर रहे थे।
38
ब्रह्माकुंडी की रहने वाली पूजा मालवीय कॉलोनी के बाहर रेस्टोरेंट की तरफ जा रही थी, तभी आरोपी ने उस पर फायर कर दिए थे।
48
पूजा से आरोपी दीपक एकतरफा प्यार करता था। 2020 में पूजा ने दीपक पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करवाया था।
58
2021 में कोर्ट पेशी के दौरान भी दीपक ने पूजा के साथ मारपीट की थी। तब दूसरी बार भी केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
68
पूजा तीन बहने हैं। 2 पेट्रोल पंप पर काम करती हैं। पूजा रेस्टोरेंट पर रोटी बनाने का काम करती थी।
78
पूजा के पास वकील को देने 1000 रुपए नहीं थे। वो रेस्टोरेंट पर एडवांस पैसे लेने गई थी, तभी उसकी हत्या हो गई।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।