5 सीनियर 1 नाबालिग के साथ कर रहे थे अननेचुरल सेक्स, डिप्रेशन से खुला राज

एमपी के नर्मदापुरम शहर के एक नामी स्कूल के 5 बच्चों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग के साथ 2 साल तक अननेचुरल सेक्स किया है।

 

subodh kumar | Published : Sep 3, 2024 9:12 AM IST

नर्मदापुरम. मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पुलिस ने 5 नाबालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, ये सभी शहर के नामी स्कूल में पढ़ने वाले हैं, इन्होंने हॉस्टल में रहने वाले एक जूनियर के साथ अननेचुरल सेक्स किया है। हैरानी की बात तो यह है कि पांचों मिलकर एक छात्र का पिछले दो साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। इस घटना का खुलासा तब हु्आ जब स्कूल के दूसरे बच्चे पीड़ित को चिढ़ाने लगे थे।

डिप्रेशन में चला गया बच्चा

Latest Videos

इस मामले की जानकारी स्कूल के अन्य बच्चों को हो गई, जिसके बाद वे उसे चिढ़ाने लगे, जिससे वह डिप्रेशन में आ गया। इस बारे में घरवालों को जानकारी मिली तो वे अपने बच्चे को स्कूल से घर लेकर चले गए। वहां जाकर बच्चे ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़ित के पिता ने इस बारे में प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

स्कूल से कटवा लिया नाम

इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने स्कूल से अपना नाम कटवा लिया। इसके बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को देहात थाने में जाकर एफआइआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 294, 323, 506, 34 पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज की आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आठवीं क्लास में पढ़ता है स्टूडेंट

पुलिस ने बताया कि पीड़ित कक्षा आठवीं में पढ़ता है, उसने जुलाई 2022 में शहर के एक स्कूल में एडमिशन लिया था। उसके साथ उसी की क्लास में पढ़ने वाले छात्र के साथ मिलकर कुछ सीनियर ने गंदा काम किया, इस बात पर दूसरे बच्चे पीड़ित को चिढ़ाने लगे थे। जिससे वह डिप्रेशन में चला गया था। दिसंबर 2023 में आखरी बार यौन शोषण किया गया।

यह भी पढ़ें : शादी के बाद दुल्हन के अश्लील वीडियो बनाते थे ससुराल वाले, 18 माह बाद हुआ कांड

 

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ