मध्य प्रदेश में 6200 करोड़ का मेगा निवेश! पारस डिफेंस लगाएगी सेमीकंडक्टर प्लांट, 2500 नौकरियां

Published : Jul 21, 2026, 08:20 PM IST
Paras Defence to Invest 6200 Crore in Madhya Pradesh Over 2500 Jobs to Be Created

सार

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज मध्य प्रदेश में 6200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सेमीकंडक्टर OSAT यूनिट की स्थापना से 2500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

मध्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने राज्य में 6200 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। इस निवेश से 2500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कंपनी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए।

पारस डिफेंस लगाएगी सेमीकंडक्टर यूनिट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंजुल शरद शाह और उनकी टीम ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेश से जुड़े हर स्तर पर सहयोग करेगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि कंपनी मध्य प्रदेश में विश्वस्तरीय OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) यूनिट स्थापित करना चाहती है। शुरुआती चरण में करीब 6200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी ने परियोजना के लिए भूमि का प्रारंभिक चयन भी कर लिया है और जल्द ही भूमि आवंटन का प्रस्ताव सरकार को सौंपेगी।

यह भी पढ़ें: बड़वानी की लाल मिर्च को मिलेगा GI Tag! CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

2500 से अधिक रोजगार, औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी को मध्य प्रदेश की सेमीकंडक्टर नीति आकर्षक लगी है। प्रस्तावित परियोजना के लिए लगभग 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। उज्जैन के डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में उपयुक्त भूमि का निरीक्षण कर कंपनी ने उसे प्राथमिक रूप से चुना है। सरकार का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से प्रदेश में हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग को नई गति मिलेगी। साथ ही 2500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अलावा अप्रत्यक्ष रोजगार के भी बड़े अवसर पैदा होंगे।

क्या करती है पारस डिफेंस कंपनी?

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भारत की प्रमुख रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल है। कंपनी रक्षा, एयरोस्पेस और स्पेस सेक्टर के लिए ऑप्टिकल सिस्टम, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, एंटी-ड्रोन सिस्टम, क्वांटम टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में काम करती है।

कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में संचालित हैं। यह रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ, इसरो और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को तकनीकी समाधान उपलब्ध कराती है। अब मध्य प्रदेश में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर परियोजना से राज्य निवेश, तकनीकी विकास और रोजगार के नए केंद्र के रूप में उभर सकता है।

यह भी पढ़ें: PM आवास के बाहर राहुल गांधी के साथ क्या हुआ? पुलिस कार्रवाई के बाद खून से लाल दिखी तस्वीर

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बड़वानी की लाल मिर्च को मिलेगा GI Tag! CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान
MP News: CM मोहन यादव ने कर दिखाया! विधानसभा से पास हुआ UCC, अब बदलेंगे ये बड़े नियम