
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें एक भावनात्मक पत्र लिखकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को देश के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने देश को विकास और सुशासन की नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रधानमंत्री के योगदान को महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन प्रयासों ने देश के विकास को नई गति दी है और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
राष्ट्रसेवा और समर्पण के 12 साल…
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की अभूतपूर्व यात्रा तय की है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई शक्ति मिली है। मध्यप्रदेश को मिले उनके… pic.twitter.com/VoK1P3yGAS— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 11, 2026
डॉ. मोहन यादव ने पत्र में मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार से मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अधोसंरचना विकास सहित कई क्षेत्रों में केंद्र के सहयोग से उल्लेखनीय प्रगति संभव हो सकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। सुशासन और विकास के मॉडल के माध्यम से देश ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में गांव, गरीब और किसान के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों को भी मजबूती मिली है और देश के विकास में जनभागीदारी को बढ़ावा मिला है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।