नक्सलियों से आतंकियों तक...बेटियां दे रहीं मुंहतोड़ जबाव, भोपाल में PM मोदी की 10 बडी़ बातें

Published : May 31, 2025, 02:21 PM IST
Madhya Pradesh

सार

pm modi bhopal visit : पीएम मोदी ने भोपाल में देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में दो लाख महिलाओं को संबोधित किया और मध्य प्रदेश को कई सौगातें दीं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, महिला सशक्तिकरण और विकास पर ज़ोर दिया।

pm modi bhopal visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल पहुंचे जहां ने उन्होंने देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में दो लाख महिलाओं को संबोधित किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दी। पीएम ने स्पीच देने से पहले कहा-सबसे पहले मैं मां भारती को, भारत की मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। आज यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें-बेटियां हमें आशीर्वाद देने आई हैं। मैं आप सभी के दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं। आइए जानते हैं पीएम के भोपाल दौरे की 10 बड़ी बातें, जो उन्होंने जंबूरी मैदान में कहीं...

पीएम मोदी ने भोपाल में कहीं यह 10 बड़ी बातें…

1. पीएम ने कहा- देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया।

2. स्कूल से लेकर युद्ध के मैदान तक.... आज देश अपनी बेटियों के शौर्य पर अभूतपूर्व भरोसा कर रहा है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हों या फिर सीमा पार का आतंक हो...आज हमारी बेटियां भारत की सुरक्षा की ढाल बन रही हैं।

3. जम्मू से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा तक बड़ी संख्या में BSF की हमारी बेटियां मोर्चा संभाल रही थी। उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लेकर दुश्मनों की पोस्टों को ध्वस्त करने तक BSF की बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया

4. पीएम ने कहा-ऑपरेशन सिंदूर ने ने डंके की चोट पर कह दिया ही कि आतंकवादियों के जरिए छद्म युद्ध नहीं चलेगा, अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा, उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन ग

5. #OperationSindoor आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन है।

जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैंकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिला दिया।

6. पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया है, उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। सबसे बड़ी बात आतंकवादियों ने भारत की नारीशक्ति को चुनौती दी है।

7. सिंदूर हमारी परंपरा में नारीशक्ति का प्रतीक है। रामभक्ति में रंगे हनुमानजी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं और यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। आज जितने भी हमारे बड़े space mission हैं, उनमें बड़ी संख्या में महिला वैज्ञानिक काम कर रही हैं। Chandrayaan-3 mission में तो 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक और engineer शामिल थीं।

8. पीएम ने कहा-माता अहिल्याबाई ने गवर्नेंस का एक ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार के लिए, उद्यम बढ़ाने के लिए उन्होंने अनेक योजनाओं को शुरू किया।

उन्होंने कृषि और वन उपज आधारित कुटीर उद्योग और हस्तकला को प्रोत्साहित किया। खेती को बढ़ावा

9. आज इंदौर मेट्रो की शुरुआत हुई है, दतिया और सतना भी अब हवाई सेवा से जुड़ गए हैं। ये सभी प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ायेंगे। विकास को गति देंगे और रोजगार के अनेक नए अवसर बनाएंगे। मैं आज इस पवित्र दिवस पर इन सभी कामों के लिए पूरे मध्य प्रदेश को बहुत बधाई देता हूं।

10. देवी अहिल्या बाई ने गांवों में महिला सुरक्षा टोलियां, ये भी बनाने का काम किया था। यानी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में हमारे नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक है। मैं उनको प्रणाम करता हूं। प्रार्थना करता हूं, आप जहां भी हों, हम सभी पर आशीर्वाद बरसाएं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM Mohan Yadav Mhow Visit: 85 करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण, नगर पालिका व अस्पताल की घोषणा
PM Modi Mann Ki Baat: CM मोहन यादव ने दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ सुना 'मन की बात' कार्यक्रम, बोले- 'यह प्रेरणा का सशक्त मंच'