उज्जैन MP में भाजपा नेता और पत्नी की हत्या के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार

Published : Jan 30, 2024, 06:20 PM IST
ujjain MP

सार

भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाजपा नेता के गांव के हैं और वे चोरी करने के लिए घर में घुसे थे।

उज्जैन. पुलिस ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या के आरोप में मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने भाजपा नेता के घर में घुसकर दोनों पति, पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अल्फेज, आरिफ, विशाल सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिनसे लगातार पूछताछ चल रही है।

ये था पूरा मामला

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव में 27 जनवरी को भाजपा नेता रामनिवास कुमावत 70 साल, पत्नी मुन्नी कुमावत 65 की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी।

लूट के लिए घुसे थे, भाजपा नेता जागे तो मार दिया

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी चोरी की नियत से घर में घुसे थे। क्योंकि वे दोनों अकेले रहते थे और संपन्न थे। इस कारण चोरों को यकीन था कि घर में पैसा और गहने भी मिलेंगे। इस कारण वे चोरी व लूट की नियत से घर में घुसे थे। लेकिन जब चारोंं के घर में घुसने के बाद दंपत्ति जाग गए तो उन्होंने दोनों की हत्या कर दी। क्योंकि वे चारों को जानते थे।

ग्रिल तोड़कर घुसे थे अंदर

भाजपा नेता अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे। उनका बेटा देवास में रहता था और उनकी बेटी की शादी हो चुकी थी। वे रोज सुबह घूमने के लिए जाते थे। लेकिन जब 27 जनवरी को घूमने के लिए नहीं निकले तो गांव वालों को शक हुआ और ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, तब जाकर कहीं पता चला कि भाजपा नेता की हत्या हो गई है।

चोट के निशान से पकड़ाए आरोपी

पुलिस ने इस घटना के बाद जब जांच की तो पता चला कि गांव में दो युवक पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। क्योंकि जब उन्होंने भाजपा नेता की हत्या की तो उन्होंने भी चोरों पर धावा बोल दिया था। उन्होंने दांत से काट लिया था। जिसके निशान चोरों पर नजर आने के बाद जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरा मामला साफ हो गया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल