राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने MP को दिया देश का बेस्ट स्टेट अवॉर्ड, जानिए क्या बोले CM शिवराज

Published : Sep 27, 2023, 04:31 PM ISTUpdated : Sep 27, 2023, 04:34 PM IST
Smart Cities Conclave 2022 Awards Ceremony Indore

सार

इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड कॉन्टेस्ट 2022 में मध्यप्रदेश को देश का बेस्ट स्टेट का अवॉर्ड मिला। जिसे इंदौर के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्राप्त किया। यह अवॉर्ड भारत की महामहिम यानि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को दिया है।

 

इंदौर. भारत की महामहिम यानि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वह इंदौर के स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने पहुंची। राष्ट्रपति ने इस समारोह के दौरान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2022 प्रदान किए। साथ ही मुर्मू ने संबोधन की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए इंदौर की तारीफ की। उन्होंने कहा इंदौर पिछले कई सालों से भारत के सबसे स्वच्छ शहर में अपना पहला स्थान बरकरार रखे हुए है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह को दिया बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड

राष्ट्रपति इंदौर में हुए इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के बेस्ट स्टेट और इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड दिया। वहीं एमपी का बेस्ट अवॉर्ड को शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्राप्त किया तो बेस्ट सिटी ऑफ इंदौर का अवार्ड महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी., निगमायुक्त हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने प्राप्त किया। इस मौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी आदि कई नेता मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश को देश का बेस्ट स्टेट अवॉर्ड मिलने पर सीएम क्या बोले...

इंदौर को देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन सहित अन्य श्रेणियों में पहला स्थान व तीन अन्य श्रेणियों में दूसरा स्थान के लिए अवार्ड (कुल सात) मिले। कुल मिलाकर इंदौर में स्मार्ट सिटी कन्वेंशन में कुल 56 अवॉर्ड दिए गए। इसके अलावा प्रदेश सरकार से कहा कि जिन शहरों में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट नहीं हैं, वहां भी स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट लाए जाएं।

जानिए सीएम शिवराज ने इस मौके पर क्या कहा...

वहीं सीएम शिवराज ने कहा इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड कॉन्टेस्ट 2022 में मध्यप्रदेश को देश का बेस्ट स्टेट का गौरव प्राप्त करने पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ। मां अहिल्‍या का शहर है इंदौर, हमारे सपनों का ठौर है इंदौर...सफाई में नम्‍बर 1 और स्‍मार्ट सिटी का सिरमौर है इंदौर। सभी मेहमानों का इंदौर की पवित्र धरती पर हार्दिक स्‍वागत है...

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी
Krishak Kalyan Varsh 2026: डॉ मोहन यादव की सरसों, उड़द बोनस और MSP पर बड़ी घोषणाएं