एक ऐसा राम भक्त: दोनों पैरों से चल नहीं सकता, फिर भी साइकिल से अयोध्या के लिए निकल पड़ा...

Published : Jan 05, 2024, 06:37 PM ISTUpdated : Jan 05, 2024, 06:39 PM IST
ayodhya news

सार

मध्य प्रदेश के धार जिले के दिव्यांग गणेश सिंह राम भक्त हैं। वह दोनों ही पैर से चल नहीं सकते हैं। लेकिन उनकी भक्ति अनूठी है। वो 1000 किलोमीटर की दूरी साइकिल से ही तय करेंगे। रोजाना  50 से 60 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं।

अयोध्या, 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। करोड़ों लोगों के लिए यह दिन ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि उनके आराध्य भगवान श्रीराम विराजमान जो होने वाले हैं। इस मौके पर लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या जाएंगे। इसी बीच एक ऐसे राम भक्त हैं, जिनके दोनों पैर नहीं, फिर भी वो अयोध्या के भव्य राम मंदिर और रामलला के दर्शन के लिए साइकिल चलाकर निकले हैं। वह 1000 किलोमीटर की दूरी साइकिल से ही तय करेंगे।

रोजाना 50 से 60 किलोमीटर साइकिल चलाता

दरअसल, यह राम भक्त मध्य प्रदेश के धार जिले के दिव्यांग गणेश सिंह हैं। जिन्होंने ने 2 जनवरी से साइकिल यात्रा शुरू की है, जो अब तक 160 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। वह शुक्रवार को  साइकिल चलाकर शाजापुर पहुंचे हैं। गणेश रोजाना 50 से 60 किलोमीटर की साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। साथ में राम नाम का जप भी करते जा रहे हैं।

गणेश का सालों का सपना 22 जनवरी को पूरा

दिव्यांग गणेश सिंह ने बताया कि वह भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना चाहते हैं। इसलिए तो वह रोजाना 50 से 60 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं ताकि समय पर अयोध्या पहुंच सकें। गणेश का कहना है कि मेरा सालों का सपना 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है। मैंने बड़ा ही खुशनसीब हूं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या में रहूंगा। जब गणेश शाजापुर पहुंचे तो उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी