बहनों से दिल से संवाद: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साझा की सशक्तिकरण की बातें

Published : Dec 31, 2025, 11:27 AM IST
mp news

सार

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ‘सशक्त नारी–समर्थ नारी’ संवाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और योजनाओं पर चर्चा हुई। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की सभी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है, वहीं प्रदेश में नगरीय निकायों और शासकीय सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं अब भारतीय सेनाओं में भी शीर्ष पदों तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की बहनें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं।

महिलाओं के लिए उद्योग, संपत्ति और आर्थिक सहयोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं को उद्योग स्थापित करने पर सब्सिडी दी जा रही है। महिलाओं को संपत्ति की मालिक बनाने के लिए रजिस्ट्री शुल्क में 2 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। इससे बहनों को आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान मिला है।

मुख्यमंत्री निवास पर आत्मीय संवाद और भावनात्मक माहौल

मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित “सशक्त नारी–समर्थ नारी” संवाद कार्यक्रम में प्रबुद्ध महिलाएं, आजीविका मिशन से जुड़ी बहनें और ड्रोन दीदियां शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीय चर्चा की और समूह चित्र भी खिंचवाया। बालिका सरगम कुशवाह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरगम को प्रोत्साहन स्वरूप 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

“आज महिलाएं नहीं, मेरी बहनें घर आई हैं” – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज महिलाएं नहीं, बल्कि बहनें उनके घर आई हैं। उनका यह भावनात्मक संबोधन सुनकर उपस्थित महिलाएं भाव-विभोर हो गईं।

बड़ी बहन और मां के संस्कारों को दिया श्रेय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन श्रीमती कलावती यादव को देते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में आने के लिए उन्हें प्रेरित किया। मां और बहन से मिले संस्कार, प्रेम और हिम्मत ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में बहू भी बेटी समान है। सनातन संस्कृति मातृ शक्ति पर आधारित है, जहां मां को पहला गुरु माना गया है।

विकास के साथ विरासत का संरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चला जा रहा है। औद्योगिक विकास के साथ चिकित्सा सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने के लिए 25 एकड़ तक भूमि लीज पर दी जा रही है। मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों की एमबीबीएस की 70–80 लाख रुपये तक की फीस भी भर रही है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में नए प्रयोग और अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि देहदान और अंगदान को बढ़ावा देने के लिए गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा शुरू की गई है। आयुर्वेदिक, एलोपैथी और पैरामेडिकल शिक्षा में भी नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

महिला उद्यमिता और स्टार्ट-अप को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले दो वर्षों से स्टार्ट-अप्स को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिनमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमी नेतृत्व कर रही हैं। प्रदेश में लागू 18 नई नीतियों में महिलाओं को केंद्र में रखा गया है। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से महिलाओं को भी लाभ मिला है।

लाड़ली बहना योजना से बदला घरों का माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं का आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ा है। कई जिलों में कलेक्टर और एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं कार्य कर रही हैं।

सीधा संवाद: बहनों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, टेक्सटाइल, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव, चुनौतियां और नवाचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारी शक्ति केवल भागीदार नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बन चुकी है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा में महिलाओं की मिसालें

  • साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी कैंसर मरीजों की सेवा कर रही हैं
  • रतलाम जिला महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना
  • दीपाली शर्मा भारतीय वस्त्रों को आधुनिक पहचान दे रही हैं
  • रेनू नायक पारंपरिक फैब्रिक को मॉडर्न फैशन से जोड़ रही हैं
  • डॉ. पूजा त्रिपाठी का ‘मुक्त’ अभियान जन-आंदोलन बना
  • डॉ. अंजली चौधरी शिक्षा और उद्यमिता का संगम हैं

ड्रोन दीदी, किसान बहनें और मीडिया प्रोफेशनल्स की सफलता

नमो ड्रोन योजना से श्रीमती वंदना केवट की जिंदगी बदली है।

दीदी सुधाना पशु आहार से दुग्ध उत्पादन बढ़ा।

ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री से जुड़ी पिंकी तिवारी ने प्रदेश की योजनाओं की सराहना की।

निरंतर संवाद से मजबूत हो रही नारी शक्ति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नियमित रूप से महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को नीतियों में शामिल कर रहे हैं। ये संवाद महिलाओं को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दे रहे हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

2026 में कैसी होगी महाकाल की नगरी, एक क्लिक में जानकर कहेंगे वाह उज्जैन
MP में भीषण हादसा : एक झटके में हाइवे पर बिछ गईं लाशें, भयानक था मौत का मंजर