MP के मैहर में गैंगरेप के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, मंदिर समीति से लेकर पुलिस का तगड़ा एक्शन

Published : Jul 29, 2023, 12:45 PM ISTUpdated : Jul 29, 2023, 01:57 PM IST
maihar satna  news

सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर से जो क्रूरता सामने आई है, उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। कैसे मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े 2 लोगों ने 12 साल की लड़की से पहले तो बलात्कार किया, इतने में मन नहीं भरा तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट में  लकड़ी डाल दी। 

सतना (मध्य प्रदेश). 12 साल की मेरी पोती जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है, मैंने उन दरिंदों क्या बिगाड़ा था जो उन्होंने मेरी बच्ची को इतनी बड़ी सजी दी। ऐसी क्रूरता तो कोई राक्षस ही कर सकते हैं। अगर पुलिस प्रशासन ने दोनों को फांसी नहीं दी तो मैं उनकी गर्दन काट दूंगा। दरअसल, मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर में एक मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े 2 लोगों ने 12 साल की लड़की से गैंगरेप किया है। अब इस घटना को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में कार्रवाई को लेकर प्रशसन पर गुस्सा जाहिर किया है। आइए जानते हैं इस जघन्य कांड के बाद पुलिस से लेकर सरकार ने अब तक क्या-क्या किया...

आरोपियों के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया

  • मीडिया में खबर सामन आई है कि मध्यप्रदेश सरकरा ने मैहर के गैंगरेप के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
  •  बता दें कि नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाले रवि चौधरी और अतुल भदोलिया को गिरफ्तार किया जा चुका है।
  •  दोनों ही आरोपी रवि चौधरी और अतुल भदोलिया मैहर में मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
  •  पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में दोनों आरोपियों के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया है।
  •  वहीं, पीड़िता की मां और दादा ने दोनों आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। कहा फांदी नहीं दी तो वह गला काट देंगे।

आरोपियों को मंदिर की सेवा से समीति से किया बर्खास्‍त

  • पीड़िता के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अनुराग वर्मा ने 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
  • जैसे ही शर्मनाक घटना के बारे में मैहर मंदिर समीति के पदाधिकारियों को पता चला तो आरोपियों को समीति से बर्खास्‍त कर दिया है।
  • बच्‍ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है, उन्‍होंने कहा कि अगर उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो वह ऊपर तक जाएंगे।

लोगों ने की परिवार के लिए 1 करोड़ के मुआवजे मांग

  •  दरिंदों की बर्बरता की शिकार नाबालिग अभी भी अस्‍पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। उसे अभी तक होश नहीं आया है।
  • पीड़िता फिलहाल आईसीयू में भर्ती है, जहां 5 डॉक्‍टरों की टीम निगरानी में इलाज चल रहा है।
  •  इस घटना से ना सिर्फ परिवार बल्कि, स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। उन्होंने पीड़ि‍त परिवार को 1 करोड़ रुपए की मुआवजे मांग की है।
  •  घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल और थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। दोनों आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाने की मांग की जा रही है।

रातभर पीडित बच्ची जंगल में तड़पती रही

  •  बता दें कि नाबालिग पीड़िता गुरुवार को लापता हुई थी और शुक्रवार को बेसुध हालत में मिली।
  •  मासूम के साथ पहले तो मंदिर समीति के दोनों आरपियों ने बारी-बारी रेप किया।
  •  गैंगरेप के बाद भी मन नहीं भरा तो हैवनों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में 14 इंच लंबी लकड़ी डाल दी।
  • दरिदों ने यह क्रूरता करने के बाद पीड़ित बच्ची को बीच बारिश में जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया।
  • रातभर बच्ची जंगल में तड़पती रही, दर्द से छटपटाती  रही, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर सका।

सीएम शिवराज बोले-मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं...

वहीं इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा-मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है ।प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए ।

एसपी-डीआईजी सब मौके पर पहुंचे

इस घटना का पता चलते ही मौके पर पूरा जिला प्रशासन पहुंचा है। सबसे पहले मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए रीवा में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है। इसके तुरंत बाद सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को मैहर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं रीवा रेंज के डीआईजी मिथिलेश शुक्ला ने धिकारियों को गंभीरता से जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें-मप्र में मैहर मंदिर प्रबंधन के 2 लोगों ने किया 12 साल की लड़की से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी-कई जगह काटा

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!