मप्र में मैहर मंदिर प्रबंधन के 2 लोगों ने किया 12 साल की लड़की से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी-कई जगह काटा

Published : Jul 29, 2023, 10:33 AM ISTUpdated : Jul 29, 2023, 10:51 AM IST
 12 year-old girl raped by 2 men linked to temple trust in Maihar

सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर में एक मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े 2 लोगों द्वारा कथित तौर पर 12 साल की लड़की से गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामले का खुलासा 28 जुलाई को हुआ। 

भोपाल. मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर में एक मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े 2 लोगों द्वारा कथित तौर पर 12 साल की लड़की से गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामले का खुलासा 28 जुलाई को हुआ। पुलिस ने बताया कि मैहर कस्बे में एक प्रसिद्ध मंदिर का मैनेजमेंट करने वाले ट्रस्ट से जुड़े दो लोगों ने 12 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने उसे कई बार काटा और उसके साथ कथित तौर पर क्रूरता की।

मप्र के सतना जिले के मैहर में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर लगा गैंग रेप का आरोप

घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने tweet करके कहा-मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 

मैहर गैंग रेप, मैहर मंदिर प्रबंधन के दोनों कर्मचारी अरेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाली थी 14 इंच की लकड़ी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आरोप है इन्होंने 28 जुलाई को रेप करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में 14 इंच की लकड़ी भी डाल दी थी। हालांकि पुलिस ने कहा कि इसकी पुष्टि उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। ज्यादा खून बहने से लड़की को रीवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान रवींद्र कुमार रवि और अतुल बढोलिया के रूप में की गई।

सतना के SP आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों के एक पैनल ने कहा कि उसकी हालात अभी ठीक है। SP ने कहा कि 30 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इधर, मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति, मैहर द्वारा अपने प्रशासक के हस्ताक्षर से जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि उन्होंने अपने साथ कार्यरत रवि और बढोलिया को उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद तुरंत बर्खास्त कर दिया है। उनके अभद्र कृत्य से मंदिर की छवि खराब हुई है।'

मैहर गैंग रेप कांड क्या है?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलात्कार की घटना जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर मंदिरों के शहर मैहर में हुई। आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की को फुसलाया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और मारपीट की। मैहर के एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मैहर गैंग रेप पीड़िता के दादा ने कहा-रेपिस्ट को फांसी मिले, वर्ना वो उनका गला काट देंगे

पीड़िता के 65 साल के दादा ने गुस्से में कहा कि उनकी 12 साल की मासूम पोती अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। दादा का आरोप है कि हैवानों ने उसके प्राइवेट पार्ट में 14 इंच लंबी लकड़ी डालकर जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया था। मासूम रातभर जंगल में पड़ी-पड़ी तड़पती रही। पीड़िता इस समय रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। 5 डॉक्टरों की टीम उसकी हेल्थ पर निगरानी रखे हुए है। पीड़िता के दादा ने कहा कि आरोपियों को फांसी मिले, वर्ना वो उसका गला काट देंगे।

मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर से 500 मीटर दूर कुछ गरीब परिवार झोपड़ी में हैं। पीड़िता इन्हीं में से एक घर की बच्ची है।गुरुवार वो दोपहर में खाना खाने के बाद घर के बाहर खेल रही थी। तभी गायब हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे रानी नामक महिला को जंगल में बच्ची पड़ी दिखी थी। इस बीच आक्रोशित भीड़ थाने पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें

MP का गुस्सैल SI, 24 साल में 69 बार सजा, अब TI को ही गोली मार दी?

चचेरी बहन के प्यार में पागल हुआ डिलीवरी बॉय, निकाह से मना किया तो पार्क में रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Iftar Party: कॉलेज में इफ्तार पार्टी पर बवाल, हिंदू लड़कियों के शामिल होने पर VHP ने किया 'शुद्धिकरण'
Today Weather in Delhi: कहीं तेज हवा तो कहीं गरज-बारिश, दिल्ली-लखनऊ समेत 10 बड़े शहरों में मौसम का बड़ा अपडेट