Published : Jul 21, 2023, 09:09 AM ISTUpdated : Jul 21, 2023, 09:15 AM IST
भोपाल में एक पुलिसकर्मी की बेटी की निर्ममता से हत्या का मामला सुर्खियों में है। लड़की की लाश 20 जुलाई की दोपहर को ज्यूडिशियल अकादमी के पास जंगल में पड़ी मिली थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतका के फ्रेंड 20 वर्षीय यश तिवारी को गिरफ्तार किया है।
भोपाल. भोपाल में एक पुलिसकर्मी की बेटी की निर्ममता से हत्या का मामला सुर्खियों में है। लड़की की लाश 20 जुलाई की दोपहर को ज्यूडिशियल अकादमी के पास जंगल में पड़ी मिली थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतका के फ्रेंड 20 वर्षीय यश तिवारी को गिरफ्तार किया है। लड़के ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यश और 18 वर्षीय निकिताशा चौहान उर्फ निक्की उर्फ निशू की 4 साल से गहरी दोस्ती थी। लेकिन पिछले एक साल से वो किसी अन्य लड़के के टच में आ गई थी। आरोपी ने उसकी फोन की चैटिंग पढ़ ली थी। इसी वजह से वो गुस्से में था।
26
रातीबड़ पुलिस के मुताबिक भदभदा डैम के पास पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर दूर निकिताशा की लाश मिली थी। उसका गला रेंता गया था। निकिताशा बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। उसके पिता गौतम नगर पुलिस थाना में हेड कॉन्स्टेबल हैं।
36
निकिताशा और यश को आखिरी बार साथ देखा गया था। निकिताशा के मर्डर के बाद यश सुसाइड करने जा रहा था। वो भदभदा डैम पहुंचा, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध देखकर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।
46
निकिता के चचेरे भाई विजय चौहान के मुताबिक, निकिताशा दोपहर 12 बजे अपने स्कूल आदर्श विद्या मंदिर(AVM) में आयोजित ओल्ड स्टूडेंट मीट में शामिल होने का कहकर निकली थी।
56
AVM स्कूल की प्रिंसिपल वंदना सेन के अनुसार यश ने बीते साल 12वीं में एडमिशन लिया था, जबकि वो यह एग्जाम पास कर चुका था। हालांकि उसने श्रेणी सुधार का बहाना बनाया था। स्कूल के स्टूडेंट्स ने जब उसके बर्ताव की शिकायतें की, तब उसका एडमिशन कैंसल कर दिया गया था।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।