सिंहस्थ 2028 की तैयारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Published : Oct 28, 2025, 08:27 PM IST
Simhastha 2028 CM Mohan Yadav ujjain visit

सार

CM डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में केडी गेट से निकास चौराहा तक हो रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों की स्वप्रेरणा की सराहना की और पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने केडी गेट से निकास चौराहा मार्ग तक हो रहे चौड़ीकरण कार्य का खजूरवाली मस्जिद के समीप जाकर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से शहर के पुराने बाजार को नई दिशा मिलेगी और व्यापार में वृद्धि होगी।

नागरिकों की स्वप्रेरणा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताई प्रसन्नता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि नागरिक स्वयं अपने घरों के कुछ हिस्सों को हटाकर मार्ग चौड़ीकरण में सहयोग दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस भावना की सराहना करते हुए नागरिकों का अभिनंदन किया।

सिंहस्थ 2028 कार्यों पर नागरिकों से हुई चर्चा

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने सिंहस्थ-2028 से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की, ताकि आने वाले मेले में भक्तों और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पात्र नागरिकों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को निर्देश दिए कि जो नागरिक स्वप्रेरणा से अपने मकान का हिस्सा तोड़कर मार्ग चौड़ीकरण में सहयोग कर रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य तेजी से पूरा किया जाए और नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

उज्जैन के विकास को नई गति

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है, बल्कि यह उज्जैन के समग्र विकास का अवसर भी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड के घरवाले शादी को नहीं माने तो टावर पर चढ़ा आशिक-देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर