जानिए देश के किन शहरों से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन, भोपाल से 5 फरवरी को पहली ट्रेन

Published : Dec 23, 2023, 09:27 PM ISTUpdated : Dec 23, 2023, 09:42 PM IST
special train for ayodhya

सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या आ सकते हैं। श्रद्धालुओं को दिक्क्तों का सामना न करना पड़े। इसलिए रेलवे देश भर से अयोध्या के लिए 40 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

भोपाल। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रामभक्तों में उत्साह है। श्रद्धालुओं को रामनगरी तक पहुंचने में आसानी हो। इसलिए रेलवे ने देश भर से अयोध्‍या के लिए 40 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 26 जनवरी से 21 फरवरी तक चलेंगी। भोपाल से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन 5 फरवरी की रात 10:25 बजे रवाना होगी और 6 फरवरी की शाम 5:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन में 1584 पैसेंजर यात्रा कर सकेंगे।

भोपाल से अयोध्या ट्रेन शिड्यूल को मंजूरी

ट्रेन चलाने का एक प्रस्ताव पीएमओ के निर्देश पर पश्चिम-मध्य रेल जोन मुख्यालय जबलपुर भेजा गया। वहां से ट्रेन के शिड्यूल की जानकारी दी गई। भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यह जानकारी देते हुए बताया​ कि भोपाल से अयोध्या तक ट्रेन चलाए जाने के शिड्यूल की शुक्रवार को मंजूरी मिल गई। अयोध्या से यह स्पेशल ट्रेन 8 फरवरी की रात 10:35 रवाना होगी और 9 फरवरी दोपहर 3:20 बजे भोपाल पहुंचेगी।

देश भर के इन स्टेशनों से चलेंगी ट्रेनें

—जोधपुर और जयपुर से अयोध्या के लिए 28 जनवरी को ट्रेन चल सकती है। पैसेंजर कैपेसिटी 1500-1500 होगी।

—उदयपुर सिटी और कोटा से 27 जनवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 2000-2000।

—सहारनपुर से 27 जनवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 2000। 

—26 जनवरी को देहरादून से 2000 पैसेंजर कैपेसिटी और आगरा कैंट से 500 यात्री कैपेसिटी की ट्रेन।

—अमृतसर, उना हिमाचल, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 30 जनवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 1500 से 1000।

—दिल्ली और हिसार से 31 जनवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 2000-2000।

—कैथल से 2 फरवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 2000।

—टाटा नगर और भागलपुर से 3 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 2000-2000।

—इंदौर और रायपुर से 5 फरवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 2500 से 2000।

—भोपाल और जबलपुर से 6 फरवरी को ट्रेन। यात्री कैपेसिटी 2500-2500।

—भुवनेश्वर और संबलपुर से 11 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500-1500।

—हावड़ा और तिनसुकिया से 12 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500-1500।

—राजकोट, अहमदाबाद और सूरत से 13 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500-1500।

—मुंबई सेंट्रल और नागपुर से 14 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 2000-2000।

—पुणे और नांदेड़ से 16 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500 से 2000।

—अगरतला से 17 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1000।

—बेंगलुरू और हुबली से 18 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1500 से 2000।

—विशाखापट्‌टनम और सिकंदराबाद से 19 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1000 से 2000।

—नगरकोई, रामेश्वरम और चेन्नई से 21 फरवरी को ट्रेन। पैसेंजर कैपेसिटी 1000 से 1500।

ये भी पढें-Famous Foods in Ayodhya: इन फूड्स के लिए फेमस है रामनगरी अयोध्या, जायके के साथ आत्मिक आनंद भी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert