Famous Foods in Ayodhya: धर्मनगरी अयोध्या के छोटे रेस्तरां और स्ट्रीट फूड आपको लुभाएंगे। यहां की मशहूर पारम्परिक डिशेज का जायका आत्मिक आनंद का अनुभव कराता है। आइए यहां की मशहूर ट्रेडिशनल डिशेज के बारे में जानते हैं।

Ayodhya Famous Foods: अयोध्या का राम मंदिर निर्माणाधीन है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। श्रद्धालु अभी से अयोध्या में नये मंदिर में भगवान के दर्शन को आतुर हैं, लोगों का तांता लग रहा है। पर्यटकों के ठहरने के लिए होटलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां सिर्फ शाकाहारी भोजन ही मिलता है। रामनगरी के स्ट्रीट फूड्स और छोटे रेस्तरां का जायका आत्मिक सुख देता है। आइए अयोध्या की ऐसी ही डिशेज के बारे में जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाकाहारी थाल

अयोध्या उत्तर भारतीय शाकाहारी थाली के लिए भी प्रसिद्ध है। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए छोटे रेस्तरां की श्रृंखला में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। शाकाहारी थाली चार रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार, पापड़ और मिठाई से सजी होती है। इसकी कीमत अलग अलग होती है। राम पथ पर एंट्री करते ही आपको छोटे रेस्तरां पर यह मिल सकता है। हालांकि निर्माण कार्यों के चलते उनमें तेजी से बदलाव भी हो रहा है।

चाट

अयोध्या की सड़कों पर आपको चटपटी चटनी के साथ रंग-बिरंगी चाट देखने को आसानी से मिल जाएगी। स्थानीय लोगों को यह खूब भाता है। खट्टा और कुरकुरा होने के साथ यह स्वाद से भी भरपूर होता है। तीखी और मसालेदार किस्मों में मिलने वाला यह स्ट्रीट फूड मीठा और खट्टा भी होता है। पानी पुरी, आलू की टिक्की, पापड़ी चाट के साथ आप कचौरी समोस और चाट का भी लुत्फ उठा सकते हैं। नया घाट के आसपास प्रसिद्ध चाट खाने के लिए हर शाम को लोगों की भीड़ भी जमा होती है।

लड्डू

अयोध्या धार्मिक स्थलों का प्रमुख केंद्र है। यहां छोटे-बड़े कुल मिलाकर करीबन 5000 मंदिर हैं। यहां मंदिरों में प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाने वाली लड्डू बढ़िया मिठाई मानी जाती है। चीनी, बेसन और आटे से बने लड्डू की बारहो महीने डिमांड रहती है। विभिन्न प्रकार के लड्डू यहां मिलते हैं, जिनकी पूजा समारोह के मौके पर डिमांड बढ़ जाती है। अयोध्या में एंट्री करते ही आपको मिठाई की दुकानों पर अलग अलग तरह के लड्डू दिखने लगते हैं। प्रसिद्ध मंदिरों के पास इनकी काफी शॉप हैं।

राबड़ी

दूध से बनी राबड़ी भी यहां काफी लोकप्रिय है। दूध को उबालकर काजू, बादाम और सूखे मेवे मिलाकर राबड़ी बनाई जाती है। अतिरिक्त स्वाद के लिए इसमें केसर का भी यूज किया जाता है। हनुमानढ़ी और रामलला दरबार के पास आपको इसके ढेरो शॉप मिलेंगे।

वेज बिरयानी

अयोध्या में प्रसिद्ध डिशेज में वेज बिरयानी भी शामिल है। इस स्वादिष्ट डिश को स्थानीय लोग भी खूब पसंद करते हैं। सब्जी, चावल और मसालों से बनी वेज बिरयानी लोगों को रायते के साथ परोसी जाती है। इस डिश के लिए भी अयोध्या मशहूर है।

दही वड़ा

अयोध्या में दही वड़ा की भी अच्छी खासी डिमांड है। तले हुए वड़ों को ताजे दही में डुबाकर रखा जाता है और लोगों को पुदीना और टमाटर की चटनी के साथ पेश किया जाता है। जीरा पाउडर, काला नमक और चाट मसाला इसे और स्वादिष्ट बनाता है।

कचौरी

आम तौर पर अयोध्या में सभी प्रकार के आटों की कचौरी बनाई जाती है। जिसे खाने वाली मसालेदार चीजों से भरा जाता है। उसे आम बोलचाल की भाषा में भरवा या भरावन कहते हैं, जो मूंग दलिया, उड़द दाल, बेसन या पके हुए पीले चने में नमक, काली मिर्च और अन्य मसालों के साथ बनाया जाता है। पुदीना या धनिया की चटनी के साथ इसे पेश किया जाता है।

ये भी पढें-अयोध्या में बड़ी तैयारी: एयरपोर्ट पर उतरेंगे 100 प्लेन! पढें CM योगी के 10 बड़े निर्देश...होटल एडवांस बुकिंग पर भी