महू में संविधान रैली से आंबेडकर के सम्मान का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस

Published : Jan 27, 2025, 01:28 PM IST
rahul gandhi mp

सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता महू में होने वाली कांग्रेस की 'जय बापू, जय संविधान' रैली में शामिल होंगे। रैली में संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चर्चा होगी।

मध्य प्रदेश में हो रही कांग्रेस की जय बापू जय संविधान रैली में तेलंगना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी भी पहुंचेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क भी होंगे। ये रैली मध्य प्रदेश के महू में हो रही है। कांग्रेस पार्टी की इस रैली में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, कुछ मंत्री और कांग्रेस सांसद भी शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल

इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी संबोधित करेंगे। भारत के संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का जन्म महू में ही हुआ था। ये स्थान इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। महू में हो रही इस रैली का मकसद सामाजिक न्याय के मुद्दे को उठाना और संविधान के मुख्य निर्माता के कथित अपमान को लेकर BJP को घेरना है। हाल ही में, संसद में भीमराव आंबेडकर पर अमित शाह के लंबे बयान के एक छोटे हिस्से को संविधान निर्माता के अपमान के रूप में देखा गया था। इस बयान के बाद कांग्रेस और विपक्ष के अन्य दलों ने सड़कों पर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, अमित शाह ने कहा था कि वो संविधान निर्माडा डॉ. आंबेडकर का सम्मान करते हैं और उनकी पार्टी आंबेडकर की नीतियों को लागू कर रही है। बीजेपी ने ये भी कहा था कि आंबेडकर को सच्चा सम्मान बीजेपी ने ही दिया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि महू रैली संविधान की 75वीं वर्षगांठ और भारत के गणतंत्र की स्थापना का जश्न मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव 2025: महिला को 2100 हजार-बिजली बिल माफ...केजरीवाल ने दी 15 गारंटी

इस रैली के जरिए पार्टी बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत पर कथित हमले का मुद्दा भी उठा सकती है। पिछले कुछ सालों से, कांग्रेस सामाजिक न्याय को अपनी राजनीति का केंद्रीय मुद्दा बनाने के प्रयास कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बार-बार देशव्यापी जातिगत जनगणना और आरण की सीमा को पचास फीसदी से आगे ले जाने का मुद्दा उठाते रहे हैं। दिल्ली में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली की सत्ता में आती है तो जातिगत जनगणना करवाएगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए प्लान
World Environment Day 2026: एक पेड़ मां के नाम 2.0 शुरू, भोपाल से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश