सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा: रंगपंचमी पर लौटीं भारत की बेटी! CM मोहन यादव ने जताई खुशी

Published : Mar 19, 2025, 04:36 PM IST
Sunita Williams

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को सकुशल लौटने पर बधाई दी। यह यात्रा नारी शक्ति और धैर्य की विजय है, जो भावी पीढ़ियों के लिए स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करेगी।

मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की बहादुर बेटी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एवं अन्य साथियों को अपनी 9 महीने की लंबी यात्रा पूर्ण कर सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हैं, सुनीता विलियम्स की यह यात्रा विज्ञान के साथ-साथ नारी शक्ति और धैर्य की विजय है। यह अभूतपूर्व कीर्तिमान अंतरिक्ष जगत के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। भावी पीढ़ियों और खगोल शास्त्र के क्षेत्र में शोध के लिए उनकी यह यात्रा स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स के सकुशल लौटने से रंगपंचमी का आनंद और अधिक बढ़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह भाव व्यक्त किए।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Employees Promotion: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा संदेश, प्रमोशन के बाद अब भर्ती पर फोकस
MP Rural Tourism: मध्य प्रदेश में होमस्टे कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट, Tata STRIVE से MoU