इंदौर मध्यप्रदेश में पहली बार लड़की ने लड़का बनकर बहन की सहेली से की शादी

Published : Dec 08, 2023, 02:01 PM ISTUpdated : Dec 08, 2023, 02:08 PM IST
alka

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी लड़की से लड़का बने एक युवक ने एक लड़की से शादी कर ली है। इसके लिए उन्हें बकायदा कोर्ट से भी इजाजत मिली है।

इंदौर. देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक लड़की ने लड़का बनने के बाद एक लड़की के साथ शादी की है। अच्छी बात यह है कि जिस लड़की से शादी की है उसे भी उसके लड़की से लड़का बनने की पूरी कहानी याद है। इस शादी में दोनों की आपसी सहमति के साथ ही परिवार के सभी लोगों की भी सहमति है।

इंदौर में हुई पहली शादी

कोर्ट से ट्रांसजेडंर विवाह को मान्यता मिलने के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पहली बार युवती से युवक बने लड़के ने एक लड़की से शादी की है। ये लड़की भी कोई और नहीं बल्कि उसकी बहन की सहेली है। जिसने अपने परिवार की अनुमति लेकर ये शादी की है। जिससे दोनों के परिजनों के साथ ही पति पत्नी भी बहुत खुश हैं।

अस्तित्व ने की आस्था से शादी

इंदौर में एक 47 साल की युवती अल्का ने अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़का बन गई। इसके बाद उसने अपना नाम अस्तित्व रख लिया। अल्का की बहन की सहेली आस्था है। जिससे वह लगातार सम्पर्क में थी। आस्था को अल्का के लड़की से लड़का बनने की पूरी कहानी भी याद थी। ऐसे में दोनों का एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ा और दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

प्रशासन से ली अनुमति

अस्तित्व और आस्था ने शादी से पहले खूब विचार किया, दोनों परिवार की सहमति बनी, इसके बाद उन्होंने एक आवेदन प्रशासन को देकर इस शादी की अनुमति ली। जिसके बाद इंदौर में करीब 20 से 25 लोगों की उपस्थिति में शादी हुई। जिसमें दोनों ने हमेशा साथ रहने की कसमें खाई।

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई शादी

अस्तित्व और आस्था की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है। ये शादी गुरुवार 7 दिसंबर को हुई है। इस एक्ट के तहत युवक युवती आपसी रजामंदी से बगैर धर्म बदले शादी कर सकते हैं।

इससे पहले भी कई लड़कियां बनी लड़का

लड़की से लड़का बनने का ये पहला मामला नहीं है। मध्यप्रदेश में इससे पहले कई लड़कियां लड़का बन चुकी हैं। लेकिन लड़का बनने के बाद शादी का ये पहला मामला है।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अंकल ने क्यों नहीं पहना Helmet ? वजह वायरल-पुलिस की अपील सुन कंपनी ने दिया ऑफर
जिस मंदिर के गर्भगृह में एंट्री है बैन, विधायक के बेटे ने वहां की 'दूसरी' शादी