विदिशा बस हादसा: CM मोहन यादव ने जताया दुःख, 2 लाख की सहायता राशि

Published : May 04, 2025, 01:57 PM IST
Dr. Mohan Yadav

सार

विदिशा में इंदौर-सिरोंज बस हादसे में 4 लोगों की मौत पर CM मोहन यादव  ने दुःख जताया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की मदद दी जाएगी।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के लटेरी तहसील में बस दुर्घटना में 4 यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस इन्दौर से सिरोंज जा रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते