बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों पर प्रदेश सीएम शिवराज का किसानों को मरहमः अब मिलेगी इतने रुपए की राहत राशि

Published : Mar 21, 2023, 02:19 PM IST
cm met farmer

सार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हुई फसल का जायजा लेने के बाद शिवराज ने किसानों को हिम्मत बढ़ाते हुए प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है।

विदिशा (vidisha news). मध्य प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश होने से जहां किसान परेशान थे वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहत वाली घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि ओलावृष्टि और असमय बारिश से फसलों के 50 प्रतिशत से अधिक के नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। उन्होंने बागवानी वाली फसलों को भी सर्वे में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंगलवार को विदिशा में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेने पहुंचे शिवराज ने कहा कि किसान चिंता नहीं करें। वे उन्हें सभी तरह के संकट से बाहर निकालेंगे।

ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने गए सीएम

मुख्यमंत्री मंगलवार को विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के पटवारी खेड़ी और घुरदा मड़ी गांव में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद किसानों को ढाढस बंधाते हुए सीएम शिवराज उनसे बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान चिंता न करें, प्रत्येक प्रभावित खेत का सर्वे मानवीय दृष्टिकोण और उदारता से होगा जिससे किसानों को भरपूर राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी बिना ढिलाई बरते और पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे करें। उन्होंने कहा कि सर्वे सूची पंचायत भवन पर प्रदर्शित की जायेगी और आपत्ति होने पर उसका निराकरण किया जायेगा।

50 प्रतिशत नुकसान पर मिलेंगे 32 हजार

मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि एक हेक्टेयर फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर अब 32 हजार ,गाय भैंस को हानि पर साढ़े 37 हजार, भेड़ बकरी पर 4000, बछिया पर 2000 और मुर्गा-मुर्गी की हानि पर 100 रुपए प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी। मकानों को क्षति पर भी सहायता दी जाएगी।

किसानों की कर्ज वसूली की डेट बढ़ेगी आगे, जीरो ब्याज पर मिलेगा लोन

सीएम ने कहा कि पीड़ित किसानों से जो कर्ज वसूलना है मौजूदा हालात को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ाई जायेगी। उनका ब्याज सरकार भरेगी और अगली फसल के लिए भी शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए तारीख भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे परिवारों की बेटी की शादी भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 56 हजार की राशि देकर करवाई जायेगी।

किसानों का बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जानते हैं कि किसानों पर क्या बीतती है। उनकी मेहनत ही नहीं, खाद, बीज, उर्वरक, दवाई- इन सब के साथ जीवन भी संकट में आया है। उन्होंने किसानों को चिंता नही करने की ताकीद करते हुए कहा कि वे हर संकट से किसानों को बाहर निकालकर ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग को टीम सर्वे कर रही है। जिलों के कलेक्टर और कमिश्नर की यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यवाही पूरी करें जिससे किसानों को जल्दी राहत राशि दी जा सके।

 

 

इसे भी पढ़े- स्थापना दिवस पर बेटियों को सीएम शिवराज सिंह का नायाब तोहफा, ये होगा सूबे की सड़कों का नाम

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Bhopal: भोपाल-इंदौर समेत इन शहरों में बढ़ेगी गर्मी, जानिए MP मौसम का हाल
MP Farmers News: हर विधानसभा में खुलेंगी कृषि यंत्रों की दुकानें, किसानों को किराये पर मिलेंगे उपकरण