महिला ने रिज्यूमे में लिखा अपनी जिंदगी का सबसे भयानक दर्द, इसे पढ़कर 6 लड़कों ने भेज दिया शादी का प्रपोजल

यह तस्वीर भोपाल की एक ऐसी महिला की है, जिसने रेप के बावजूद अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी। सबसे अच्छी बात, जब उसने शादी करने के लिए लड़कों से अपील की, तो एक-दो नहीं, 6 लड़के उसके साथ 7 फेरे लेने को तैयार हो गए।

Amitabh Budholiya | Published : Mar 20, 2023 3:12 AM IST / Updated: Mar 20 2023, 10:27 AM IST

भोपाल. रेप पीड़िताओं की जिंदगी उतनी सरल नहीं होती, जितनी सुनाई जाती है। एक दर्द उनके मन में ताउम्र घर करके बैठा रहता है। दूसरा, लड़कियों की शादी भी आसानी से नहीं होती। यह तस्वीर भोपाल की एक ऐसी महिला की है, जिसने रेप के बावजूद अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी। सबसे अच्छी बात, जब उसने शादी करने के लिए लड़कों से अपील की, तो एक-दो नहीं, 6 लड़के उसके साथ 7 फेरे लेने को तैयार हो गए। आज ये महिला अपने पति और रेप से जन्मे बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी गुजार रही है, क्योंकि उसे एक ऐसे आदमी का साथ मिला, जिसने जख्मों पर मलहम लगाई।

इस तस्वीर जो मां-बेटे दिख रहे हैं, उनकी जिंदगी आम लोगों की तरह है। लेकिन महिला का जीवन 11 साल पहले आसान नहीं था। कई बार उसके मन में मरने का ख्याल आया। लेकिन हिम्मत नहीं हुई। महिला ने एक मीडिया को बताया कि उसकी जिंदगी में 11 साल पहले तब भूचाल आया, जब उसके साथ रेप हुआ। तब उसकी उम्र सिर्फ 13 साल की थी। सबकुछ बढ़िया चल रहा था, तभी उसकी जिंदगी में दरिंदे की एंट्री हुई।

रेप के बाद जैसे उसकी जिंदगी बर्बाद की ओर बढ़ गई थी। सबसे बड़ा संकट तब आया, जब उसे पता चला कि वो गर्भवती है। लेकिन उसने बच्चे को जन्म दिया। आज उसका बेटा करीब 10 साल का है। पिछले साल 4 मई 2022 को महिला की जिंदगी में सुखद बदलाव आया।

महिला ने शादी के लिए लड़कों से अपील की। उसके बाद एक-दो नहीं, 6 लड़कों ने उससे शादी करने की बात कही। महिला ने अपने पसंद के एक युवक को अपना जीवनसाथी बनाया। आज महिला अपने बच्चे के साथ खुशहाल जीवन गुजार रही है। युवक ने न सिर्फ रेप विक्टिम को अपनाया, बल्कि उसके बेटे को भी अपने दिल में जगह दी।

यह महिला अकेली उदाहरण नहीं है, जिसे अपना जीवनसाथी मिला हो, भोपाल में कई रेप विक्टिम से शादी करने युवक आगे आए हैं। भोपाल के शेल्टरर होम्स में रह रहीं रेप विक्टिम्स से शादी करने कई युवक सामने आए हैं। पिछले एक साल में यहां 2 शादियां हो चुकी हैं। 4 लड़कियों की शादियां जल्द होने वाली हैं। मप्र में ऐसी 4 शादियां हो चुकी हैं।

जैसा कि दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में लिखा गया-महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल संभाग की संयुक्त संचालक नकी जहां कुरैशी बताती हैं कि पहले रेप विक्टिम अपने साथ हुए अन्याय-अत्याचार के बारे में किसी को बताती नहीं थीं। लेकिन अब वे छुपाकर शादी करना नहीं चाहतीं। वे अपने बारे में सबकुछ सच बताकर जीवनसाथी तलाश रही हैं, ताकि बाद में पता चलने पर फिर से जीवन खराब न हो। यानी अपने बायोडेटा में सबकुछ साफ लिख रही हैं।

दरअसल, ऐसा एक मामला 2018 में सामने आया था। एक रेप पीड़िता ने शादी के सालभर बाद जब पति को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, तो वो नाराज हो गया। महिला को वापस शेल्टर होम छोड़ गया। इस घटना के बाद बाल कल्याण समिति के तत्कालीन सदस्य राजीव जैन एक सलाह-मश्वरा करके एक फैसला किया और सभी शेल्टर होम को निर्देश दिए कि वे पीड़िताओं का अतीत न छुपाकर न रखें। यानी शादी के समय उनके बायोडेटा में रेप विक्टिम लिखा जाने लगा है।

निर्भया शेल्टर होम के संचालक अफजल खान के मुताबिक अपनी पहली ही मुलाकात में रेप पीड़िता अपनी कहानी लड़के को बता देती हैं, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। यह पहल रेप विक्टिम्स के लिए सुखद पहल साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें

गजब! 28 km पैदल चलकर रात 3 बजे शादी करने पहुंचा दूल्हा, यह देख रो पड़ी दुल्हन, मजबूरी ऐसी थी कि काम ना आ सकीं 4 SUV

सुसाइड से पहले युवक ने की गर्लफ्रेंड की बुराई-हंसता-मुस्कुराता काम कर रहा था, फिर अचानक एक लड़की आई

मजाक के बहाने Rape किया, घुटने तोड़ दिए, बदनामी से पति को राष्ट्रपति अवार्ड भी नहीं मिला, पैसा बेशुमार, फिर भी पुलिस के आगे लाचार

 

Share this article
click me!