Shocking Accident: 30 फीट ऊंचे पुल से गिरी मां-बेटी, मां की कमर टूटी-मासूम के पैर में फ्रैक्चर, किसी ने धक्का दिया या हादसा

Published : Mar 10, 2023, 06:46 AM ISTUpdated : Mar 10, 2023, 06:48 AM IST
A woman and her baby falling from the bridge connecting Bhayandar

सार

भायंदर पूर्व से पश्चिम को जोड़ने वाले पुल से 9 मार्च की शाम गिरकर 21 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे पुल से कैसे गिरे, किसी ने धक्का दिया या हादसा था, अभी रहस्य बना हुआ है।

मुंबई. यहां भायंदर पूर्व से पश्चिम को जोड़ने वाले पुल से 9 मार्च की शाम गिरकर 21 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे पुल से कैसे गिरे, किसी ने धक्का दिया या हादसा था, अभी रहस्य बना हुआ है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए दौड़े और दोनों को टेम्बा अस्पताल में भर्ती कराया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समय पर अस्पताल ले जाने के कारण महिला और उसकी बेटी बाल-बाल बच गईं। अधिकारी ने कहा, “20 से 30 फीट से अधिक की ऊंचाई से गिरने के बाद महिला की कमर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी तीन साल की बेटी के पैर में फ्रैक्चर हो गया।”

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में एक व्यक्ति ने सूचना दी थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा-"एक महिला और दो से तीन साल के बच्ची को जमीन पर पड़े देखा। दोनों जीवित थे। फिर हम उन्हें अस्पताल ले गए।"

मुंबई से सटे ठाणे जिले में नालासोपारा (Nalasopara) की रहने वाली 30 वर्षीय महिला भायंदर रेलवे क्रीक (Bhayander Railway Creek) से गिरकर घायल हो गई थी। वहां मौजूद मछुआरों की मदद से महिला की जान बच गई थी। यह मामला अगस्त, 2022 में सामने आया था। महिला कैसे गिरी, यह रह रहस्य बना रहा।

सबसे बड़ी बात महिला का बचना भी एक चमत्कार से कम नहीं था। मछुआरों के अनुसार, भायंदर क्रीक (नाले) के पानी में गिरी महिला सात घंटे से अधिक समय तक पानी में जीवित रही, यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। रंजना विश्वकर्मा नाम की यह महिला क्रीक (Bhayander Creek) में एक नाव से चिपकी पड़ी रही, ताकि कोई देखे और मदद मिले।

यह महिला अपने फ्रेंड के साथ पुल पर आई थी। ये वो जगह थी, जहां उसके भाई ने कूदकर कुछ महीने पहले जान दे दी थी। महिला और उसके दोस्त पुल पर खड़े थे, तभी तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। महिला का छाता हवा में उड़ने लगा, तो उसे पकड़ने महिला आगे बढ़ी, तो उसका पैर फिसल गया।

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में हुई पिटाई के जख्म दिखा रहे थे स्क्रिप्टेड प्रवासी मजदूर, तभी एक की हंसी छूट गई, पुलिस बोली-ये वीडिया फर्जी है

शेखों से लड़कियां छुड़ाने 'अंडरकवर ऑपरेशन' करने ओमान पहुंची थी NGO की मेंबर, लेकिन 1.60 लाख देकर ही आफत से छूटी जान

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी