महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल की हालत गंभीर, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Published : Jun 01, 2023, 02:55 PM ISTUpdated : Jun 01, 2023, 04:13 PM IST
Actor Goofy Paintal

सार

महाभारत (Mahabharat) सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जाती है। जानी-मानी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने इसकी पुष्टि की है।  

मुंबई. महाभारत (Mahabharat) सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जाती है। जानी-मानी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने गूफी के परिवार का हवाला देकर डिटेल्स देने से मना कर दिया।

महाभारत सीरियल के मामा शगुनी गूफी पेंटल की हालत गंभीर

टीना घई ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा कि गूफी पेंटल जी तकलीफ हैं। प्रार्थना कीजिए। इस पोस्ट पर काफी लोगों ने कमेंट्स किए हैं। asianetnews हिंदी से टीना घई ने कहा कि गूफी और उनके परिजनों ने फिलहाल किसी से भी डिटेल्स शेयर करने को मना किया है। हालांकि एक्ट्रेस टीना घई ने मायूसी भरी लहजे में यह जरूर कहा कि उनकी अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए। बताया जाता है गूफी पेंटल काफी समय से बीमार हैं। लेकिन बुधवार(31 मई) रात से उनकी तबीयत अधिक खराब बताई जाती है।

जानें कौन है महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल

गूफी पेंटल 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी सीरियलों में दिखाई दिए थे। 4 अक्टूबर 1944 को पंजाब के तरन तारन में एक सिख परिवार में जन्मे गूफी पेंटल (Gufi Paintal) एक्टिंग में आने से पहले इंजीनियर थे। उन्होंने अपना करियर इंजीनियरिंग से ही शुरू किया था। गूफी पेंटल अपने छोटे भाई पेंटल की देखादेखी 1969 में मुंबई पहुंचे थे। यहां उन्होंने मॉडलिंग के अलावा असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम शुरू किया।

गूफी पेंटल बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में मामा शकुनि की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उन्होंने श्री चैतन्य महाप्रभु नामक फिल्म का डायरेक्शन भी किया था। 2010 में गूफी पेंटल ने महाभारत के सह-कलाकार पंकज धीर के मुंबई स्थित एक्टिंग स्कूल, अभिनय एक्टिंग एकेडमी में बतौर हेड ऑफ फैसिलिटी काम भी किया।

यह भी पढ़ें

गाते-गाते अचानक भोजपुरी सिंगर सहलाने लगी अपनी जांघ, यह देखकर मंच संचालक माइक से चिल्ला पड़ा, दर्शक हुए शॉक्ड

रांची में Love Jihad में बर्बाद हो गई मुंबई की 22 वर्षीय मॉडल, यश उर्फ तनवीर ने पहले की दोस्ती फिर रेप और अब ब्लैकमेल

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: पार्क में कपल पर क्यों बरसने लगे डंडे? BJP नेता के आरोप से गरमाई सियासत! VIDEO
Maharashtra Crime: पति के अफेयर का शक, 13 लाख की सुपारी देकर एयर होस्टेस की हत्या! 200 CCTV ने खोले राज