एक्ट्रेस लैला खान सहित 5 की हत्या के आरोप में सौतेले पिता को सुनाई फांसी की सजा

Published : May 24, 2024, 03:51 PM ISTUpdated : May 24, 2024, 04:24 PM IST
laila khan

सार

खूबसूरत अभिनेत्री लैला खान सहित पांच की हत्या के मामले में कोर्ट ने अभिनेत्री के सौतेले पिता को मौत की सजा सुनाई है। जिसे सजा सुनाई है वह लैला की मां का तीसरा पति है। आईये जानते हैं डिटेल में क्या है पूरा मामला।

मुंबई. अभिनेत्री लैला खान मर्डर केस में मुंबई की सत्र अदालत ने फैसला सुनाते हुए अभिनेत्री के सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। परवेज टाक कोई और नहीं बल्कि खुद लैला खान की मां का तीसरा पति है। जिसे हत्या कर सबूत मिटाने के चलते फांसी की सजा सुनाई गई है।

ये था पूरा मामला

अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और चार भाई बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी में हत्या हुई थी। जिसका आरोप लैला खान की मां सैलिना के तीसरे पति परवेज टाक पर लगा था। इस मामले में लैला और उसके परिवार की गुमशुदगी की रिपोर्ट लैला के पिता नादिर पटेल ने दर्ज करवाई थी। इस मामले में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो शक परवजे टाक पर गया। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण क्राइम ब्रांच की टीम ने परवेज से पूछताछ की। जिसमें परवेज द्वारा बताई गई जगह पर जाकर खुदाई की तो छह मानव कंकाल निकले थे। ये सभी लैला और उनके घरवालों के थे। इस मामले में चल रहे केस में कोर्ट ने परवेज टाक का फांसी की सजाई सुनाई है।

इसलिये की थी लैला और 5 की हत्या

लैला खान के सौतेले पिता परवेज खान ने इसलिए 6 लोगों की हत्या की थी।क्योंकि वह लैला मां सेलिना के पहले पति शेख को पसंद नहीं करता था। इस कारण उसने लैला खान, उसकी मां सेलिना, जुड़वा भाई बहना जारा, इमरान, बड़ी बहन आफरीन पटेल, भतीजी रेशमा खान की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें : स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया वो काम, शर्म से पानी पानी हो गई, बैरंग लौटी फिर बारात

परवेज ने गाड़ दिये थे फार्म हाउस पर शव

परवेज ने सभी की हत्या कर उनके शव को फार्म हाउस पर ही गाड़ दिये थे। जो पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर फार्म हाउस पर खुदाई करने पर कंकाल के रूप में मिले।

यह भी पढ़ें : 70 की उम्र में बुजुर्ग लाया 20 साल छोटी दुल्हन, शादी होते ही पत्नी ने कर दिया कांड

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल