अकोला में अश्लील वीडियो दिखाकर टीचर ने किया 6 छात्राओं का यौन शोषण

Published : Aug 21, 2024, 06:13 PM IST
akola

सार

महाराष्ट्र के बदलापुर में हुई दो बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना के बाद अब महाराष्ट्र के अकोला से वैसा ही मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल टीचर ने छह छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर यौन शोषण किया है। 

अकोला. महाराष्ट्र के अकोला में एक स्कूल टीचर ने छह छात्राओं के साथ अश्लील वीडियो दिखाकर यौन शोषण किया है। हैरानी की बात तो यह है कि वह पिछले चार माह से छात्राओं के साथ अश्लीलता कर रहा था। जब पीड़ित छात्राओं ने ये बात मंगलवार को अपने घरवालों से जाकर कही तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

काजीखेड़ के स्कूल का मामला

ये मामला अकोला के काजीखेड़ में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। यहां के टीचर प्रमोद सरदार ने कक्षा आठवीं की छह छात्राओं को बारी बारी से अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ यौन शोषण किया। वह क्लास में ही उन्हें गलत तरीके से छूता था। पीड़ित छात्राओं में से एक छात्रा ने चाइल्ड वेलफेयर सेंटर के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी की थी। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में थानेदार गोपाल ढोले ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें : दिल दहला देगी बरेली की ये घटना, होटल में प्रेमी ने काट दिया प्रेमिका का गला

बदलापुर के बाद सामने आई घटना

हैरानी की बात है कि महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ हुई यौन शोषण की घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र के अकोला से इस प्रकार की घटना सामने आ रही है। बदलापुर में हुई घटना से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। उन्होंने प्रदर्शन कर ट्रेनें तक रोक दी थी। इस मामले में पुलिस ने 40 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर 300 के खिलाफ कानून हाथ में लेने के कारण एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस ने दो बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। स्कूल ने प्रिंसिपल सहित तीन को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें : पुलिसवाली के पीछे पड़ा युवक, ब्लैक लिस्ट में डाले 87 नंबर, फिर भी नहीं माना

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज
मुंबई लोकल में गजब का चैलेंज! न धक्का-मुक्की का असर, न भीड़ का डर...