सैफ अली खान पर हमला: एक दिन बाद भी बांद्रा में था संदिग्ध, मिला नया CCTV फुटेज

सार

सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वह बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास दिख रहा है। पुलिस अभी भी संदिग्ध की तलाश में जुटी है।

मुंबई। फिल्म स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर बुधवार की रात हुए हमले का संदिग्ध घटना के एक दिन बाद भी मुंबई के बांद्रा में था। पुलिस को मिले एक नए सीसीटीवी फुटेज में वह दिखा है। घटना के अगले दिन वह नीले रंग का टीशर्ट पहने हुए था। सैफ अली खान पर हुए हमले की रात के सीसीटीवी फुटेज में वह काले रंग के टीशर्ट में दिखा था। अगले दिन वह बांद्रा रेलवे स्टेशन के करीब दिखा। यह जगह एक्टर के घर से अधिक दूर नहीं है।

ताजा वीडियो गुरुवार सुबह का है। इसमें संदिग्ध व्यक्ति अपने हाथों को क्रॉस करके बैग लेकर चलते हुए दिखा है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। वह गुरुवार सुबह 8 बजे तक बांद्रा में ही था। बुधवार की रात सैफ अली खान पर हमला हुआ था। घर में घुस आए एक व्यक्ति ने चाकू से उनके शरीर को 6 जगह गोद दिया था। उनके गले, पेट और पीठ पर जख्म लगे हैं। वह अस्पताल में हैं।

Latest Videos

सैफ अली खान पर हमला करने वाले को पकड़ नहीं पाई है मुंबई पुलिस

हमलावर का पहला वीडियो बांद्रा के उस घर का है, जिसमें सैफ अली खान रहते हैं और उनपर अटैक हुआ है। इसमें दिखा है कि संदिग्ध तेजी से सीढ़ी उतर रहा है। इस दौरान वह CCTV कैमरे को भी देखता है। उसने पीठ पर एक बैग लटका रखा है। संदिग्ध को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 35 टीमें बनाई गईं हैं। पुलिस के अनुसार संदिग्ध आग लगने पर बचकर निकलने के लिए बनाए गए सीढ़ियों से सैफ अली खान के घर में घुसा था। वह घंटों तक घर में छिपा रहा। हमले के समय वह टोपी पहने हुए था, जिसे बाद में निकाल दिया।

 

 

सैफ अली खान पर हमला केस में पुलिस की अब तक की जांच

पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। संदिग्ध से मिलते-जुलते एक बढ़ई को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। सैफ की पत्नी करीना कपूर का बयान पुलिस ने दर्ज किया है। सैफ के घर काम करने वाली एलियामा फिलिप (56) से पुलिस ने पूछताछ की है। उसने सबसे पहले घुसपैठिए को देखा था।

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हमला: हिरासत से पुलिस का क्यों इनकार, 48 घंटे बाद भी खाली हाथ

एलियामा ने पुलिस को बताया कि संदिग्ध लगभग 35-40 साल का था। उसका रंग सांवला था। वह दुबला-पतला था। लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच थी। उसने गहरे रंग की पैंट और शर्ट पहन रखी थी तथा उसके सिर पर टोपी थी। घुसपैठिया सैफ अली खान के सबसे छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में था। उसने उसे अपने बिस्तर की ओर जाते देखा। जब पूछा कि क्या चाहिए तो घुसपैठिए ने 1 करोड़ रुपए की मांग की।

Share this article
click me!

Latest Videos

'घटिया लोग...', Ambedkar के अपमान पर Kangana Ranaut ने Congress को सुनाई खरी-खोटी
Mrunal Thakur ने Airport पर दिखाया Bossy Look #Shorts