भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्जवल निकम को उतारा, लड़ा था 26/11 का केस, कटा पूनम महाजन का टिकट

Published : Apr 27, 2024, 06:53 PM ISTUpdated : Apr 27, 2024, 07:05 PM IST
Ujjwal Nikam

सार

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से भाजपा ने वकील उज्जवल निकम को उम्मीदवार बनाया है। निकम ने 26/11 केस कोर्ट में लड़ा था। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट कट गया है। 

मुंबई। भाजपा ने वकील उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से टिकट दिया है। निकम 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक थे। इस सीट से बीजेपी की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं। उनका टिकट कट गया है। पूनम महाजन प्रमोद महाजन की बेटी हैं।

जिस बैठक में उज्जवल निकम को मुंबई उत्तर मध्य सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाने पर चर्चा हुई उसमें पूनम महाजन मौजूद नहीं थीं। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा, "भाजपा ने पूनम महाजन को टिकट देने से इनकार कर साबित किया है कि क्यों RSS के कार्यकर्ता जमीन पर भाजपा के लिए क्यों काम करना नहीं चाहते।"

कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से होगा उज्ज्वल निकम का मुकाबला

उज्ज्वल निकम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकारी अभियोजक थे। इसमें 26/11 मुंबई हमला और पूनम महाजन के पिता भाजपा नेता प्रमोद महाजन की हत्या का मामला भी शामिल था। उन्होंने गुलशन कुमार हत्या मामला, 2013 मुंबई गैंगरेप मामला और 2016 कोपर्डी रेप और हत्या मामले में भी कोर्ट में पैरवी की थी। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

मुंबई उत्तर मध्य सीट पर निकम का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ से होगा। इस सीट के लिए 20 मई को मतदान होगा। मुंबई उत्तर मध्य सीट से पूनम महाजन ने 2014 और 2019 में दो बार जीत हासिल की थी। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी को उनके बारे में अच्छा फीडबैक नहीं मिला था, जिसके बाद प्रत्याशी बदलने का फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेसी CM रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को कहा काला नाग, बोले- किसानों को फिर डसने आएंगे

बता दें कि मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं। इनके नाम मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर हैं। पांचवें चरण में इन सभी सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- अमेठी से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाया जाए या नहीं? आज होगा फैसला

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल