BJP विधायक को शिवसेना नेता को गोली मारने का अफसोस नहीं, विपक्ष ने की CM एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग

भाजपा विधायक ने थाने के अंदर शिव सेना नेता को गोली मार दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले के बाद विपक्ष ने भी सीएम एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की है।

subodh kumar | Published : Feb 3, 2024 3:06 PM IST / Updated: Feb 03 2024, 08:46 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र मुंबई के उल्लासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अंदर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा एकनाथ शिंदे गुट के शिव सेना नेता महेश गायकवाड़ को शुक्रवार देर रात गोली मार दी। इस घटना से पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया। गंभीर अवस्था में जहां महेश गायकवाड़ को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं आरोपी गणपत गायकवाड़ को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनका एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि उन्हें गोली मारने का कोई अफसोस नहीं है।

पुलिस स्टेशन के अंदर उनके बेटे के साथ मारपीट

Latest Videos

सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे बयान देते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें गोली चलाने का कोई अफसोस नहीं है। क्योंकि पुलिस स्टेशन के अंदर उनके बेटे के साथ मारपीट की जा रही थी। जिसे देखकर वे दु:खी हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई। मेरी जमीन मुझसे जबरदस्ती छीन ली गई। अगर शिंदे महाराष्ट्र के सीएम रहे तो निश्चित ही अपराध बढ़ेगा। मैं भी अपराधी बन गया हूं। वे वीडियो में बोल रहे हैं कि अगर कोई मेरे बेटे को पुलिस स्टेशन में पीटता है तो आप ही बताईये मैं क्या करता, मैं किसी को मारना नहीं चाहता था।

गणपत गायकवाड के समर्थक पहुंचे कोर्ट

शनिवार को गणपत गायकवाड़ की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों की भीड़ चौपड़ा कोर्ट के बाहर लग गई। जहां उन्हों गणपत गायकवाड़ के समर्थन में नारेबाजी कर गणपत गायकवाड़ को छोड़ने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने भाजपा समर्थकों को चुप करने की काफी कोशिश की।

सीएम के इस्तीफे की मांग

महाराष्ट्र में पुलिस स्टेशन के अंदर हुए इस गोलीकांड के विरोध में विपक्ष भी सामने आया और सीएम एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की। इस मामले में कांग्रेस ने कहा कि ये घटना प्रदेश में कानून व्यवस्था को खराब कर रही है। वहीं इस मामले में उद्धव ठाकरे शिवसेना गुट ने शिंदे को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया।

Share this article
click me!

Latest Videos

Ganesh Chaturthi 2024: देखें लालबागचा राजा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहली झलक | LaLbaugcha Raja
Vinesh Phogat Joins Congress: आते ही विनेश फोगाट ने दिखा दिए अपने तेवर, BJP का चिट्ठा खोला
Dharmpal Singh Video Viral: 'पुलवामा क्या है' फंस गए योगी के मंत्री #Shorts
AAP LIVE : Haryana के Meham में Sunita Kejriwal जी की बदलाव जनसभा | Haryana Elections 2024
Vinesh Phogat ने छोड़ दी रेलवे की नौकरी, जानिए क्या है आगे का प्लान । Bajrang Punia