Watch: माता सीता को सिगरेट पिलाते प्रभु श्री राम! पुणे विश्वविद्यालय में दिखाया गया विवादित नाटक , देखें वीडियो

Published : Feb 03, 2024, 01:47 PM IST
Pune University

सार

सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) से जुड़ा वीडियो आने के बाद लोगों को आक्रोश दिख रहा है। माता सीता को सिगरेट पीते हुए दिखाए जाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया है।

पुणे। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) का है। वीडियो में यूनिवर्सिटी में हो रहे एक नाटक की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें माता सीता को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है और प्रभु श्री राम सिगरेट जलाने में उनकी मदद कर रहे हैं। इन सब के बीच दर्शक बहुत हंस रहे है और नाटक का आनंद उठा रहे हैं।

सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) से जुड़ा वीडियो आने के बाद लोगों को आक्रोश दिख रहा है। माता सीता को सिगरेट पीते हुए दिखाए जाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मेघा अपडेट के द्वारा पोस्ट किया गया है। हालांकि, वीडियो को लेकर एशिया नेट पुष्टि नहीं करता है. वहीं वीडियो सामने आने के बाद युवा वर्ग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

 

 

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा

पुणे विश्वविद्यालय के एक नाटक के वायरल वीडियो क्लिप में सीता को धूम्रपान करते और लक्ष्मण के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाए जाने पर कई सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक एक यूजर ने जवाब दिया कि अब पुणे यूनिवर्सिटी में प्रभु श्री राम और सीता को फिर से अपमानित किया गया है। सीता को सिगरेट पीते और खूब गालियां देते हुए दिखाया गया। यह स्वीकार्य नहीं है। 

कई अन्य उपयोगकर्ता भी इसमें शामिल हुए और उन्होंने पुणे पुलिस से नाटक की आयोजक टीम के खिलाफ FIR दर्ज करने का आग्रह किया, जिसमें हिंदू पौराणिक कथाओं के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रति कथित अनादर पर व्यापक चिंता को उजागर किया गया।

ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस ने जब्त की 41 लग्जरी कारें, रईसजादों के बेटों के खिलाफ हुई FIR

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल