मुंबई पुलिस ने रईसों के बेटों की 41 लग्जरी कारों को जब्त कर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। आरोप है कि इनके द्वारा बगैर अनुमति के रैली निकाली गई थी। जिसके खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

बांद्रा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुछ युवाओं ने बगैर अनुमति लिये एक कार रैली का आयोजन किया था। इस रैली में इस्तेमाल की गई 41 लग्जरी कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उनके मालिकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि ये कारें उन लोगों की है। जो सराफा, रियल एस्टेट, शेयर बाजार आदि व्यापारियों के बेटे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जुर्माना भरने पर मिलेगी कारें

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को अवैधानिक रूप से रैली निकालने के चलते बांद्रा कुर्ला पुलिस ने जिन कारों को जब्त किया है। उनमें फेरारी, पोर्श, लेम्बोर्गिनी, मर्क-एडिस कारें, ऑडी, जगुआर, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं। इन कार मालिकों को अब अपनी कारें लेने के लिए जुर्माना भरना पड़ेगा। तभी जाकर इन्हें कारें मिल पाएंगी। पुलिस ने जिन कार मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनमें से अधिकतर मुंबई के नामी बिजनेसमैन के बेटे हैं। जो मुंबई के नेपियन सी रोड, बांद्रा, खार और अंधेरी साइड के रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने कार मालिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से रैली

बताया जा रहा है कि ये रैली एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से निकाली गई थी। जो 26 जनवरी को बीकेसी से अटल ब्रिज तक निकाली गई थी। बगैर अनुमति इस रैली को निकालने के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।