महाराष्ट्र: थाना में भाजपा विधायक ने शिव सेना नेता को मारी गोली, जमीन विवाद के चलते बहा खून

Published : Feb 03, 2024, 07:46 AM ISTUpdated : Feb 03, 2024, 07:47 AM IST
BJP MLA Ganpat Gaikwad shoots at Shinde Sena leader

सार

महाराष्ट्र में शिव सेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता महेश गायकवाड़ को थाना के अंदर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने गोली मार दी। घटना उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अंदर घटी। 

मुंबई। महाराष्ट्र के उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात को भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिव सेना (एकनाथ शिंदे गुट) नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। सीनियर पुलिस अधिकारी के केबिन में गोलीबारी हुई। दोनों नेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे एक जमीन विवाद में केस दर्ज कराने आए थे।

पुलिस अधिकारी के सामने ही महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच तीखी बहस होने लगी। इसी दौरान गणपत ने महेश को पांच गोली मार दी। इस घटना में महेश के एक समर्थक भी घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है।

महेश गायकवाड़ की स्थिति गंभीर

महेश गायकवाड़ को पहले मीरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ज्यूपिटर हॉस्पिटल ले जाया गया। उनके शरीर से पांच गोलियां निकाली गई हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गणपत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई गन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गणपत गायकवाड़ मुंबई से लगभग 40 किमी दूर कल्याण में कल्याण पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधाकर पठारे ने कहा कि गोलीबारी केवल एक तरफ से हुई और दो लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Mumbai Bomb Threat: मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को 6 इलाकों को बम से उड़ाने की मिली धमकी! मचा हड़कंप

गणपत गायकवाड़ ने कहा- आत्मरक्षा में गोली चलाई

गणपत गायकवाड़ ने घटना के बाद कहा कि उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई। महेश के समर्थक उनके बेटे के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। विधायक ने कहा, "इस घटना पर कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वह स्वीकार होगा।" विधायक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख के शासन में अपराध बढ़ गया है। दूसरी ओर शिवसेना नेता के समर्थक ज्यूपिटर अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं। उल्हासनगर में तनाव है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी