
मुंबई. मुंबई के चेंबूर में इंटेल इंडिया के पूर्व चीफ अवतार सैनी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वे सुबह सुबह साइकिल चला रहे थे। तभी एक कैब की चपेट में आने के कारण उनकी मौत हो गई है। उनके बेटे और बेटी अमेरिका में रहते हैं। वे अगले माह अपने बच्चों से मिलने वाले थे। लेकिन इससे पहले ये हादसा हो गया है। वे चेंबूर इलाके में अकेले रहते थे।
अलसुबह चला रहे थे साइकिल
इंटेल इंडिया के पूर्व चीफ अवतार सैनी बुधवार अलसुबह 05 बजकर 50 मिनट पर नेरूल क्षेत्र में पाम बीच पर साइकिल चला रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी ने जोरदार टक्कर मार दी। उनकी साइकिल भी टैक्सी में फंस गई थी। इस कारण वे काफी दूर तक घसीटाते हुए गए। इस दौरान वे हेलमेट पहने हुए थे। लेकिन इसके बावजूद भी गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। उन्हें तुरं नजदीक स्थित अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के हवाले किया आरोपी
दुर्घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी टैक्सी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अवतान सैनी के निधन पर इंटेल इंडिया के अध्यक्ष गोकुल वी सुब्रमण्यम ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा क उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें पूर्व कंट्री मैनेजर और इंटेल साउथ एशिया के निदेशक अवतार सैनी के निधन पर गहरा दु:ख हुआ है। अवतार ने भारत में इंटेल आर एंड डी सेंटर की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। अवतार को एक प्रोलिफिक इनवेंटर और शानदार लीडर औश्र वैल्यूएवल मैनेजर के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।
आपको बतादें कि अवतार सैनी 1982 से 2004 तक इंटेल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट रहे, उन्होंने इंटेल 386 औश्र इंटेल 486 सहित पॉपुलर पेंटियम प्रोसेसर सहित कई प्रोसेसर डिजाइन करने में सहायता की थी।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।