Manohar Joshi Died: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी मौत की वजह

Published : Feb 23, 2024, 06:54 AM ISTUpdated : Feb 23, 2024, 07:19 AM IST
Manohar Joshi

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का उम्र संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे. पी डी हिंदुजा अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी जॉय चक्रवर्ती ने इस खबर की पुष्टि की।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का उम्र संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे. पी डी हिंदुजा अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी जॉय चक्रवर्ती ने इस खबर की पुष्टि की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनके बेटे उन्मेश ने कहा, ''उन्हें हृदय संबंधी परेशानी के वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया था और निगरानी में रखा गया था।  उन्हें लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हम शिवाजी पार्क श्मशान में अंतिम संस्कार करेंगे और इससे पहले, पार्थिव शरीर को माटुंगा में हमारे घर लाया जाएगा।

जोशी का स्वास्थ्य मई 2023 से ही नाजुक था, जब उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। इसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया, जहां वह कुछ दिनों तक कोमा के अवस्था में रहे। चूंकि डॉक्टरों को ठीक होने की बहुत कम उम्मीद दिखी, इसलिए उन्हें अपने शिवाजी पार्क स्थित घर में वापस जाने के लिए कहा गया,. जहां उनकी देखभाल की जा रही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का राजनीतिक सफर

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर, 1937 को महाराष्ट्र के महाड में हुआ था। उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI) से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। जोशी का राजनीतिक करियर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल होने से शुरू हुआ और बाद में वह शिवसेना के सदस्य बन गये। 1980 के दशक में, जोशी शिवसेना के भीतर एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे, जो अपने संगठनात्मक कौशल और जमीनी स्तर से जुड़ाव के लिए जाने जाते थे।मनोहर जोशी का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक मील का पत्थर 1995 में आया, जब उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शरद पवार की जगह ली, जिससे पहली बार राज्य में शिवसेना ने सत्ता संभाली।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी