कौन है ये गैंगस्टर छोटा शकील का गुर्गा, जो छोटा राजन गैंग के मेंबर का मर्डर करके 25 साल से खुला घूम रहा था

Published : Jul 29, 2023, 07:09 AM ISTUpdated : Jul 29, 2023, 07:29 AM IST
Mumbai Gangster

सार

मुंबई पुलिस भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के एक कथित सहयोगी को 25 साल से अधिक समय तक फरार रहने के बाद एक हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई. मुंबई पुलिस भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के एक कथित सहयोगी को 25 साल से अधिक समय तक फरार रहने के बाद एक हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने मीडिया का बताया कि लईक मोहम्मद फिदा हुसैन शेख (50), इस समय दक्षिण मुंबई के डोंगरी में रहते था। उसे पायधोनी पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया।

मुंबई में गैंगस्टर्स- छोटा शकील और छोटा राजन के बीच दुश्मनी

पुलिस ने बताया कि लईक मोहम्मद छोटा शकील गिरोह के लिए काम कर रहा था। उसके सहयोगियों ने 1997 में छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत ने उसे मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना(tip off) मिली थी कि वह ठाणे के मुंब्रा में रह रहा था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उसे अरेस्ट कर लिया।

कौन है छोटा शकील?

छोटा शकील को दाऊद का दाहिना हाथ माना जाता है। कहा जाता है कि वो पाकिस्तान के कराची में छुपा हुआ है। शकील 60 के दशक में दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में एक ट्रेवल एजेंसी चलाता था। 1980 में वो दाऊद के गैंग से जुड़ गया 1988 में उसे गिरफ़्तार करके जेल भेजा गया था। करीब 4 महीने बाद वो जमानत पर बाहर आया। इसके बाद दुबई भाग गया। 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में शकील की भूमिका भी सामने आई थी।

कौन है छोटा राजन?

छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है। मुंबई के चेंबूर इलाके की तिलक नगर बस्ती में जन्मा छोटा राजन स्कूल छोड़ने के बाद फिल्म टिकट ब्लैक करने लगा था। तभी वह राजन नायर गैंग से जुड़ गया। छोटा राजन पर भारत में 65 से ज्यादा क्रिमिनल केस रजिस्टर्ड हैं। दाऊद के साथ आने के बाद उसका टेरर बढ़ गया था। 2011 में मुंबई के सीनियर जर्नलिस्ट ज्योतिर्मय डे के मर्डर में भी उसका नाम सामने आया था। 8 साल पहले उसे इंडोनेशिया से भारत लाया गया था। वो 27 साल बाद पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें

3 बच्चों के चक्कर में छपरा की ब्यूटिफुल मेयर राखी गुप्ता बर्खास्त

चचेरी बहन के प्यार में पागल हुआ डिलीवरी बॉय, निकाह से मना किया तो पार्क में रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन, जानिए उनका राजनीतिक सफर
गोवा रोमियो लेन नाइट क्लब विवाद: मुंबई की टूरिस्ट वैभवी ने बयां किया डरावना अनुभव