महाराष्ट्र में काले जादू का कहर, गढ़चिरौली में पति.पत्नी और पौती की बेरहमी से हत्या

Published : Dec 14, 2023, 11:34 AM IST
nagapur black magic

सार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में कुछ लोगों ने मिलकर एक पति, पत्नी और उनकी पौती की हत्या बड़ी बेरहमी से कर दी है। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। कुछ लोगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। जिसमें एक पति, पत्नी और उनकी पौती शामिल है। घटना की खबर आग की तरह फैली और जिलेभर में इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को काले जादू के कारण आरोपियों ने अंजाम दिया है।

ये है हत्याकांड का पूरा मामला

महाराष्ट्र के नागपु​र जिले के गढ़चिरौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गुंडापुरी में एक व्यक्ति जिसका नाम देवू कुमौती काला जादू कर लोगों को ठीक करने का दावा करता था। कुछ लोगों ने स्वयं व अपने परिजनों को उसे दिखाया, जिसके एवज में उसने किसी प्रकार की पूजा और अनुष्ठान करवाए। लेकिन इसके बाद भी पीड़ितों को आराम नहीं हुआ, बल्कि जिन लोगों ने ये सब करवाए थे। उनकी हालत बिगड़ी और बाद में मौत भी हो गई। इस कारण गांव के लोग देवू कुमोती के खिलाफ थे। ऐसे में उन्होंने उनकी हत्या करने की प्लानिंग कर ली।

रात में किया हमला

काले जादू के चक्कर में पड़े लोग अपने परिजनों को गवां देने के बाद आक्रोशित थे। उन्होंने काला जादू करने वाले देवू कुमोती के परिवार को खत्म करने की साजिश रच ली। इसके बाद जब वे रात को गहरी नींद में सोए थे, तभी धारदार हथियार से देवू कुमोती उम्र 60 वर्ष उनकी पत्नी बिच्छे जनकी उम्र करीब 55 साल थी और उनकी 10 साल की पौती अर्चना की हत्या कर दी।

हत्याकांड सामने आते ही मचा हाहाकार

एक ही रात में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या की खबर फैलते ही हाहाकार मच गया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें सख्त सजा देने की मांग की।

9 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और पांच टीमें बनाकर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू किया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ में उन्होंने पूरा खुलासा कर दिया। मृतक के बेटे ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि कुछ लोग धारदार हथियार पर धार कर रहे थे। उन्होंने उनके पिता को हत्या की धमकी भी दी थी। आरोपियों ने 6 दिसंबर की रात हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने बहुत कम समय में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी