Published : Jun 23, 2023, 09:45 AM ISTUpdated : Jun 23, 2023, 10:33 AM IST
निकाह के बाद पहली बार एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी एक साथ मीडिया के सामने आए। गहना वशिष्ठ ने मुंबई में मीडिया की मौजूदगी में पति फैजान अंसारी के साथ अपना 30th बर्थ-डे मनाया।
मुंबई. निकाह के बाद पहली बार टीवी और फिल्म एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) और फैजान अंसारी(Faizan Ansari) एक साथ मीडिया के सामने आए। गुरुवार(22 जून) को गहना वशिष्ठ ने मुंबई में मीडिया की मौजूदगी में पति फैजान अंसारी के साथ अपना 30th बर्थ-डे मनाया। इस मौके पर उन्होंने केक काटा। गहना वशिष्ठ को फैजान अंसारी ने गोद में उठा लिया। गहना और फैजान ने 9 जून को अपने फ्लैट पर ही मौलवी को बुलाकर निकाह पढ़ा था। तब कयास लगाए गए थे कि गहना ने इस्लाम कबूल कर लिया था। हालांकि Asianetnews हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में गहना ने दो टूक कहा कि वे पंडित हैं और पंडित ही रहेंगी।
26
'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ ने अपना 30वां जन्मदिन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और पति फैजान अंसारी के साथ मुंबई के अंधेरी(W) स्थित एक क्लब में मनाया। अपने बर्थ-डे पर गहना वशिष्ठ ने कहा-"मैं आज थोड़ा जल्दी उठ गई थी। सुबह मंदिर गई थी। वहां पूजा की।
36
फैजान अंसारी ने मुस्कराते हुए कहा-"मैं तो 12 बजे रात से सोया नहीं। इतनी टेंशन थी। पूरी तैयारी में लगा था कि कहां से केक आएगा, इन्हें कौन सा फ्लेवर पसंद आएगा। ये क्या पहन रहीं हैं? इसीलिए मैं तो दिनभर इसी तैयारी में लगा रहा।"
46
निकाह को लेकर फैजान अंसारी ने खुलासा किया-"काफी सालों से हम लोगों का रिलेशन चल रहा था। अचानक कुछ ऐसी कंडीशन आ गईं कि फाइनली डिसीजन लेना पड़ा।"
56
गहना ने फैजान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में कहा-"फैजान से मैं एक इंटरव्यू के दौरान मिली थी। मैंने हमेशा देखा कि फैजान वेरी हेल्फफुल टू मी। वेरी गुड टू मी। फैजान ने मुझे प्रपोज किया। मैंने सोचा कि यार शादी तो करनी ही है। आज नही तो कल, कल नहीं तो परसों। सो किसी से तो करनी ही हैं, सो व्हाय नॉट फैजान? बुरा भी नहीं है।"