मुंबई के रेस्टोरेंट में चिकन डिश में मिला मरा चूहा, जानें फिर क्या हुआ

Published : Aug 16, 2023, 02:26 PM IST
chicken dish

सार

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में चिकन डिश में मरा हुआ चूहा मिला। इससे ग्राहक का गुस्सा भड़क गया और उसने रेस्टोरेंट मैनेजर और कुक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

महाराष्ट्र। मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति का पारा उस समय चढ़ गया जब वह उसे सर्व की गई चिकन डिश में एक मरे हुए चूल्हे का मास मिला। इससे उस व्यक्ति का गुस्सा भड़क गया। रेस्टोरेंट में हंगामा खड़ा हो गया। मामले को लेकर ग्राहक की शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर और कुक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों संग रेस्टोरेंट गए ग्राहक को चिकन डिश में मिला मरा चूहा 
जिले के अनुराग सिंह अपने दोस्तों के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित एक फेमस रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। शिकायतकर्ता अनुराग सिंह के मुताबिक वह दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। उन्होंने ब्रेड के साथ चिकन और मटन की थाली का ऑर्डर दिया था। कुछ ही देर में ऑर्डर आ भी गया। वह दोस्तों के साथ खाने का आनंद ले रहे थे कि उनकी नजर अचानक खाने में अजीब से दिख रहे मांस के टुकड़े पर पड़ी।

ये भी पढ़ें। मटन की जगह प्लेट में सर्व कर दिया गया मरा हुआ चूहा, देखें लुधियाना के ढाबे का यह शॉकिंग वीडियो

वह मांस का टुकड़ा चिकन नहीं लग रहा था। वह देखने में कुछ अलग सा लग रहा था। जब और दोस्तों ने पहचानने की कोशिश की तो समझ में आया कि वह चूहे का मांस का टुकड़ा है। इसके बाद तो अनुराग समेत सभी दोस्तों का पारा चढ़ गया। खाने में मरा हुआ चूहा मिलने पर रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया।

रेस्टोरेंट मैनेजर ने दिया गोलमोल जवाब
शोरशराबे पर रेस्टोरेंट का मैनेजर भी वहां आ गए। अनुराग ने रेस्टोरेंट मैनेजर से इस बारे में सवाल किया तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद अनुराग सिंह ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर विवियन अल्बर्ट शिकेवर, उस समय ड्यूटी पर रहे होटल के शेफ और चिकन सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Mumbai Local Trains में GenZ की एंट्री के लिए अलग डिब्बे! 3 कोच रिजर्व करने की मांग