मटन की जगह प्लेट में सर्व कर दिया गया मरा हुआ चूहा, देखें लुधियाना के ढाबे का यह शॉकिंग वीडियो
लुधियाना के एक ढाबे से हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। यहां चूरा करी सर्व किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में ढाबा संचालक का कहना है कि यह छवि खराब करने का प्रयास है।
Viral Video: लुधियाना के एक रेस्टोरेंट में खाने में मरा हुआ चूहा परोसने का मामला सामने आया है। मामला प्रकाश ढाबे का बताया जा रहा है। हालांकि घटना को लेकर ढाबा संचालक ने मीडिया को बताया कि छवि खराब करने के लिए यह कहानी रची जा रही है। ट्विटर पर यह वीडियो साझा किया गया जिसमें बताया गया है कि मटन ऑर्डर करने पर लोगों को यह चूहा करी सर्व कर दी गई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
